विज्ञापन

India-UAE Agreement 2026: भारत और यूएई में आज हुए समझौतों का आम आदमी पर क्या होगा असर?

India UAE agreement 2026: भारत और यूएई के बीच आज हुए समझौतों से आम जनता को बड़ा फायदा होने वाला है. यूएई के सैमम कैपिटल और आरबीएल बैंक में निवेश से आम लोगों को सस्ता होम लोन और छोटे कारोबारियों को आसान बिजनेस लोन मिलेगा.

India-UAE Agreement 2026: भारत और यूएई में आज हुए समझौतों का आम आदमी पर क्या होगा असर?

India UAE agreement 2026: भारत और यूएई (UAE) के बीच हुए नए समझौते देश के विकास के लिए एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं. आमतौर पर जब ऐसे बड़े निवेश समझौते होते हैं, तो लोगों को लगता है कि इसका असर सिर्फ बड़े बिजनेस तक ही सीमित रहता है. लेकिन ऐसा नहीं है. इन समझौतों की अच्छी बात ये है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा, जैसे आपकी बचत, घर लेने का सपना, बिजनेस के मौके और यहां तक कि साफ हवा भी. यूएई से आने वाला निवेश सीधे भारत में ऐसी योजनाओं में लगेगा, जिससे लोगों की जिंदगी आसान होगी. इस खबर में समझते हैं कि इन बड़े समझौतों से आपकी लाइफ में क्या-क्या बदल सकता है.

सस्ते और आसान होम लोन का मौका

हर किसी का सपना होता है अपना घर लेने का, लेकिन महंगे होम लोन और ज्यादा नियमों की वजह से ये सपना पूरा करना मुश्किल हो जाता है. अब भारत और यूएई के बीच हुए समझौते के तहत Samam Capital जैसी वित्तीय कंपनी में बड़ा विदेशी निवेश आने वाला है. इससे आम आदमी को आसानी से लोन मिलेगा. यानी जब कंपनियों के पास ज्यादा पैसा आता है, तो वो लोगों को लोन देने में ज्यादा देरी नहीं करती हैं. साथ ही बाजार में पैसा बढ़ने से कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ेगा, जिससे होम लोन सस्ता हो सकता है.

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

अगर आप कोई छोटा बिजनेस करते हैं, दुकान चलाते हैं या स्टार्टअप शुरू किया है, तो ये खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है. यूएई अब RBL बैंक में बड़ा निवेश करने जा रहा है, जिससे बैंक को और ताकत मिलेगी. आपको क्या फायदा होगा? दरअसल छोटे व्यापारियों को अक्सर लोन लेने में बहुत परेशानी होती है, लेकिन अब RBL बैंक के पास ज्यादा पैसा होगा, जिससे वो आसान शर्तों पर लोन दे सकेगा. जब छोटे बिजनेस को पैसा मिलेगा, तो वो अपना काम बढ़ाएंगे, जिससे नए रोजगार के मौके पैदा होंगे. बैंक इस पैसे का इस्तेमाल अपनी टेक्नोलॉजी सुधारने में करेगा, जिससे आपको तेज और सेफ ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, बाजार में होंगे ग्राहक कम, CTI ने कहा- छोटे दुकानदारों पर 4000 रुपए तक की पड़ेगी मार

सड़कें बेहतर, सफर आसान

अगर आप खराब सड़कों और ट्रैफिक से परेशान हैं, तो ये समझौता आपके लिए राहत लेकर आ सकता है. यूएई अब भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश कर रहा है, जिससे नेशनल हाईवे बेहतर बनाए जाएंगे और नई स्मार्ट सिटी भी विकसित होंगी. यानी अच्छी सड़कों की वजह से एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. इसके अलावा जब सड़कें अच्छी होंगी, तो ट्रक और माल जल्दी पहुंचेगा, जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्च कम होगा और रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो सकती हैं. नई स्मार्ट सिटी और टाउनशिप बनने से लोगों को बेहतर सुविधाओं जैसे, 24 घंटे बिजली, पानी, पार्क के साथ रहने के नए ऑप्शन मिलेंगे.

ग्रीन एनर्जी का फायदा

दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई शहरों में प्रदूषण बड़ी समस्या बन चुका है. इसे कम करने के लिए यूएई भारत के ग्रीन एनर्जी जिसमें, सोलर, पवन और हाइड्रोजन शामिल है, सेक्टर में बड़ा निवेश कर रहा है. इससे कोयले और डीजल का इस्तेमाल कम होने से प्रदूषण कम होगा, जिससे आपको साफ हवा मिलेगी. सोलर और विंड एनर्जी बढ़ने से बिजली बनाना सस्ता होगा, जिसका फायदा आगे चलकर आम लोगों को कम बिजली बिल के रूप में मिल सकता है. ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कई नई नौकरियां पैदा होंगी, जैसे सोलर पैनल लगाना और उनकी देखभाल करना.

LPG की टेंशन होगी कम

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे भारत में भी परेशानी बढ़ी. अब भारत और UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ, जिसका मकसद भारत को लंबे समय तक बिना रुकावट के गैस की सप्लाई देना है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार‑चढ़ाव का असर आम लोगों पर कम पड़ेगा. ये समझौता इंडियन ऑयल और यूएई की कंपनी ADNOC के बीच हुआ है. अभी के समय में UAE भारत की करीब 40% घरेलू गैस जरूरत पूरी करता है, और ये समझौता इसे और ज्यादा स्टेबल और सेफ बनाएगा.

ये भी पढ़ें- रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.14 पर पहुंचा, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com