विज्ञापन

अबू धाबी पहुंचते ही खास सम्मान, UAE के F‑16 फाइटर जेट ने किया PM मोदी के विमान का एस्कॉर्ट

PM मोदी के अबू धाबी पहुंचने पर UAE ने F‑16 फाइटर जेट से उनके विमान को एस्कॉर्ट किया. ऊर्जा संकट के बीच यह दौरा भारत‑यूएई रिश्तों और ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है.

अबू धाबी पहुंचते ही खास सम्मान, UAE के F‑16 फाइटर जेट ने किया PM मोदी के विमान का एस्कॉर्ट
  • PM मोदी के अबू धाबी पहुंचने पर UAE की एयरफोर्स के F16 फाइटर जेट्स ने उनका विमान एस्कॉर्ट किया.
  • PM मोदी का अबू धाबी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया.
  • यह दौरा मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से अहम है.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबू धाबी पहुंचने पर UAE ने एक खास प्रोटोकॉल अपनाया. देश की एयरफोर्स के F‑16 फाइटर जेट्स ने PM मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया, जो दोनों देशों के रिश्तों की नजदीकी को दिखाता है.

UAE का खास ‘एस्कॉर्ट स्वागत'

वीडियो में देखा गया कि UAE एयरफोर्स का F‑16 ‘डेजर्ट फाल्कन' फाइटर जेट प्रधानमंत्री मोदी के विमान ‘एयर इंडिया वन' को अबू धाबी तक एस्कॉर्ट करता नजर आया. यह किसी भी विदेशी नेता के लिए दिया जाने वाला उच्च सम्मान और रणनीतिक साझेदारी का संकेत माना जाता है.

औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर

अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

यह भी पढ़ें- भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा UAE, पीएम मोदी के अबू धाबी दौरे पर हुआ बड़ा ऐलान

ऊर्जा संकट के बीच अहम दौरा

गौरतलब है कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित है. भारत के लिए यह दौरा ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

एजेंडे में क्या खास

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में LPG (रसोई गैस), Strategic Petroleum Reserves (तेल भंडारण) से जुड़े अहम समझौते हो सकते हैं. इसके अलावा व्यापार, निवेश और भारत‑यूएई रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा होगी.

भारत-UAE रिश्ते कितने मजबूत?

उल्लेखनीय है कि UAE, भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. पिछले 25 सालों में यह सातवां सबसे बड़ा निवेशक रहा है. यहां 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं. UAE के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और अंत में इटली का दौरा करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi Uae Abu Dhabi, PM Modi UAE Visit, PM Modi UAE Visit 2026, PM Modi Abu Dhabi Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com