आज के दौर में सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें पैसे डूबने का डर नहीं रहता और रिटर्न भी तय मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी FD आपको शॉपिंग पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक भी दिला सकती है? IDFC फर्स्ट बैंक एक ऐसी ही शानदार स्कीम लेकर आया है जिसमें आपको बैंक में FD कराने पर एक खास क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा.
यह मौका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही डिजिटल खर्चों पर बचत भी करना चाहते हैं.
क्या है 'हेलो कैशबैक' क्रेडिट कार्ड की खासियत
IDFC फर्स्ट बैंक ने खास तौर पर डिजिटल इंडिया की जरूरतों को देखते हुए हैलो कैशबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह कार्ड उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल ऐप से पेमेंट और UPI का खूब इस्तेमाल करते हैं. यह कार्ड उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है और जो पहली बार अपना क्रेडिट स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री बनाना चाहते हैं. बैंक का मकसद डिजिटल ट्रांजेक्शन को और भी फायदेमंद बनाना है.
सिर्फ 10,000 की FD पर मिल जाएगा कार्ड
आमतौर पर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कई पेपरवर्क और इनकम प्रूफ की जरूरत होती है, लेकिन यह एक 'FD लिंक्ड' कार्ड है, जिसका सीधा मतलब है कि आपको बैंक में एक फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवाना होगा और उसी के आधार पर आपको कार्ड की लिमिट मिल जाएगी.
आप कम से कम 10,000 रुपये की FD के साथ इस कार्ड को हासिल कर सकते हैं. क्योंकि यहां गारंटी के तौर पर आपकी FD बैंक के पास होती है, इसलिए कार्ड मिलने में कोई दिक्कत नहीं आती और इसका अप्रूवल लगभग पक्का माना जाता है.
शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट पर कैशबैक की बौछार
इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका कैशबैक ऑफर है जो आपकी जेब पर बोझ कम करता है. अगर आप महीने में ऑनलाइन 10,000 रुपये से ज्यादा का खर्च करते हैं, तो आपको सीधे 5 फीसदी का कैशबैक मिलता है. वहीं अगर आपका ऑनलाइन खर्च 10,000 रुपये तक रहता है, तो आपको 3 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा.
बैंक ने ऑनलाइन कैशबैक के लिए हर महीने स्टेटमेंट साइकल के हिसाब से अधिकतम 1,000 रुपये की लिमिट तय की है, जो बचत के लिहाज से काफी बढ़िया है.
जरूरी खर्चों पर भी मिलेगा 1% कैशबैक
इस कार्ड का फायदा सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह आपकी रोजमर्रा की जरूरतों पर भी बचत कराता है. अगर आप दुकान पर जाकर कार्ड स्वाइप करते हैं, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करते हैं या बैंक के ऐप के जरिए UPI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपको 1% कैशबैक मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह 1% कैशबैक उन खर्चों पर भी लागू होता है जिन पर अक्सर दूसरे बैंक कैशबैक नहीं देते. इसमें बच्चों की पढ़ाई की फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम, FASTag रिचार्ज और रेलवे टिकट की बुकिंग शामिल है.
किराये और सरकारी पेमेंट पर भी होगी बचत
ज्यादातर क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट या सरकारी फीस पर कोई रिवॉर्ड नहीं देते, लेकिन IDFC फर्स्ट बैंक के इस कार्ड से आप घर का किराया भरने, सरकार को कोई पेमेंट करने या यहां तक कि वॉलेट लोड करने और गिफ्ट कार्ड खरीदने पर भी कैशबैक पा सकते हैं. ज्वेलरी की खरीदारी पर भी यह 1% कैशबैक का नियम लागू होता है. इसका मतलब है कि आप घर के छोटे-बड़े हर काम के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल करके कुछ न कुछ पैसे वापस पा सकते हैं.
क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का सबसे आसान रास्ता
अक्सर नए लोगों को क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पाता क्योंकि उनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं होता. यह कार्ड उस समस्या का समाधान है क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित FD पर आधारित है. जैसे-जैसे आप इस कार्ड का इस्तेमाल करेंगे और समय पर पेमेंट करेंगे, आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता जाएगा. यह भविष्य में आपको बड़े लोन जैसे होम लोन या कार लोन दिलाने में बहुत मददगार साबित होगा. साथ ही आपकी FD पर बैंक का जो तय ब्याज मिलता है, वह भी चालू रहेगा यानी दोहरा फायदा.
सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न की पूरी गारंटी
आपको एक तरफ तो फिक्स्ड डिपॉजिट में पर निश्चित ब्याज मिलता रहता है और दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको बिना ब्याज के पैसे इस्तेमाल करने की छूट मिलती है. यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो फिजूलखर्ची से बचना चाहते हैं और अपने खर्चों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना चाहते हैं.
कैसे करें इस कार्ड के लिए अप्लाई
अगर आपके पास 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की राशि है जिसे आप फिक्स करना चाहते हैं, तो आप IDFC फर्स्ट बैंक की वेबसाइट या ऐप पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, वह अपनी FD के बदले यह कार्ड तुरंत पा सकता है. इसके लिए आपको किसी सैलरी स्लिप या भारी-भरकम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती.
स्मार्ट यूजर के लिए एक बेहतरीन डील
अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ज्यादा करते हैं और अपनी सेविंग को भी बढ़ाना चाहते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए ही है. 5% तक का कैशबैक और रोजमर्रा के बिलों पर 1% की छूट इसे बाजार के अन्य कार्ड्स से अलग बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं