विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और कार लोन की EMI...आप भी हैं परेशान, तो ये है समाधान

Smart Financial Tips: मिडिल क्लास के रोहित जी ने साल 2020 में 8 लाख का कार लोन लिया था. जानिए कैसे सही फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिए वो लोन समय से पहले चुका सकते हैं.

बढ़ती महंगाई और कार लोन की EMI...आप भी हैं परेशान, तो ये है समाधान
Loan को जल्द चुकाकर भारी भरकम ब्याज से बचा जा सकता है.
CANVA

Smart Financial Tips: अपनी कार का सपना हर मिडिल क्लास फैमिली के मन में होता है. हमारे रोहित जी भी इस चाहत से बच नहीं सके हैं. रोहित जी, आपके और हमारे बीच के ही एक साथी हैं. मंथली सैलरी 40 से 50 हजार रुपये के बीच में है. उम्र 40 साल की है. अब कार के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी सुविधानुसार 10 साल के पीरियड के लिए 8 लाख का कार लोन लिया. इसके लिए उन्होंने 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट भी किया. ब्याज की दर 8% है. 

अब साल 2026 आ चुका है. लोन को भरते हुए 6 साल का समय बीत चुका है. रोहित जी कार से आगे अब घर के सपने को पूरा करने की सोच रहे हैं. पर अभी के समय में एक साथ 2 ईएमआई का बोझ नहीं झेल सकते. इसलिए वो चाहते हैं कि 10 साल का ये कार लोन जल्द से जल्द पूरा हो जाए. तो चलिए इस खबर में हम रोहित जी की मदद करते हैं, जिससे वो कार लोन चुका कर अपने सपने का घर परिवार के लिए ले सकें. साथ ही अगर आप भी लोन के इस जाल से जल्द बाहर आना चाहते हैं तो रोहित जी की कहानी से सीख ले सकते हैं.

पार्ट पेमेंट का करें इस्तेमाल

जैसा हमने आपको खबर की शुरुआत में बताया कि रोहित जी की सैलरी 40 से 50 हजार रुपये के बीच में है. इसलिए नौकरी में मिला बोनस, सैलरी इंक्रीमेंट या कोई इंसेटिंव इसमें अहम रोल निभा सकता है. यानी जब भी कहीं से भी कोई एक्सट्रा इनकम हो, इसका इस्तेमाल सीधे लोन भरने में कर दें. इसे पार्ट पेमेंट कहते हैं. इससे ये होगा कि मूलधन यानी प्रिंसिपल कम होना शुरू हो जाएगा. यानी आगे का ब्याज और लोन का पीरियड दोनों कम हो जाएंगे.

अपनी ईएमआई के पेमेंट में करें इजाफा

मान लीजिए रोहित जी के साथ आपकी सैलरी 10 से 15% हर साल बढ़ती है. तो फिर इतना ही हर साल ईएमआई का पेमेंट बढ़ा देना चाहिए. ऐसा करने से जो लोन साल 2030 में खत्म हो रहा है, वो एक या दो साल पहले ही पूरा हो जाएगा. यानी समझदारी इसी में है कि लाइफस्टाइल बढ़ाने की जगह अपने इंक्रीमेंट से ब्याज को कम करना चाहिए.

एक एक्सट्रा ईएमआई का फॉर्मूला है दमदार

एक एक्सट्रा ईएमआई का फॉर्मूला इन दिनों मिडिल क्लास परिवारों में बहुत पॉपुलर है. यानी रोहित जी के साथ आपको हर साल 12 महीनों की तो किस्त देनी ही है, इसके साथ एक महीने यानी 13 महीनों की किस्त अदा करनी है. ऐसा करने से लोन का बचा हुआ अमाउंट बहुत ही जल्दी कम होगा. इससे ना मंथली बजट बिगड़ेगा और लोन भी जल्दी चुक जाएगा.

फालतू खर्चों पर लगाएं लगाम

फालतू खर्चों की समस्या हर क्लास के परिवारों में देखी जाती है. जब से यूपीआई आया है, तब से तो 50 या 100 रुपये का पेमेंट करते समय हम एक पल भी नहीं सोचते हैं. पर अगर कैलकुलेशन करें तो सालभर में ये आंकड़ा 40 से 50 हजार रुपये का हो जाता है. यानी दो ईएमआई के बराबर. ऐसें में अपने खर्चों को ट्रैक करें. हर 10 दिन के बाद बैंक पासबुक या फिर यूपीआई एप की हिस्ट्री चेक करें कि ये पेमेंट करना जरूरी था क्या?

इन सभी के अलावा रोहित जी के साथ आपको अपने बैंक से ये पता जरूर कर लेना चाहिए कि लोन को समय से पहले बंद करने या फिर पार्ट पेमेंट में कोई पेनल्टी या चार्ज तो नहीं लगेगा. अमूमन ऐसा होता नहीं है पर फिर भी एक बार कंफर्म कर लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- 'द सिल्वर सर्ज': आश्रित नहीं, आत्‍मनिर्भरता! कैसे गुरुग्राम के रियल एस्टेट की तस्वीर बदल रहे बुजुर्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Loan Down Payment Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com