विज्ञापन

दिल्लीः खुले नाले में गिरा 4 साल का बच्चा, देर रात से खोज में जुटी NDRF सहित अन्य एजेंसियों, अब तक हाथ खाली

बाहरी दिल्ली के नांगली विहार इलाके में मंगलवार शाम 4 साल का एक बच्चा खुले नाले में गिर गया. उसकी तलाश के लिए गोताखोर, पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम जुटी हैं. लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका है.

दिल्लीः खुले नाले में गिरा 4 साल का बच्चा, देर रात से खोज में जुटी NDRF सहित अन्य एजेंसियों, अब तक हाथ खाली
घटनास्थल पर बच्चे की तलाश में जुटी टीम और लोगों की भीड़.
NDTV
  • दिल्ली के बाहरी इलाके नांगली विहार एक्सटेंशन में चार साल का बच्चा एक खुले नाले में गिर गया है.
  • बच्चे की खोज के लिए NDRF, पुलिस, फायर सर्विस, DDMA और BSF की टीमें सक्रिय रूप से प्रयास कर रही हैं.
  • गोताखोरों ने अपना अभियान रोककर खोज कार्य NDRF को सौंप दिया है और वे मौके पर मौजूद हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली के एक खुले नाले में 4 साल का बच्चा गिर गया है. बच्चे के नाले में गिरने की सूचना के बाद उसकी खोज के लिए कई एजेसियां जुटी हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है. जैसे-जैसे समय बीतते जा रहा है, वैसे-वैसे बच्चे के परिजनों की हालत खराब होती जा रही है. इधर स्थानीय पुलिस, गोताखोर के साथ-साथ NDRF की टीम बच्चे की खोज में जुटी है. 

नांगली विहार एक्सटेंशन की घटना

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार शाम को बाहरी दिल्ली के बाप्रोला, नांगली विहार एक्सटेंशन में दास गार्डन कॉलोनी के पास हुआ. जहां चार साल का एक बच्चा सीवर में गिर गया. बच्चे की तलाश के लिए NDRF का अभियान चल रहा है.

गोताखोरों ने रोका काम, NDRF तलाश में जुटी है

सूत्रों के अनुसार, गोताखोरों ने अपना काम रोक दिया है और बचाव अभियान NDRF को सौंप दिया है. NDRF की एक टीम मौके पर मौजूद है और बच्चे की तलाश जारी है. इस घटना के बारे में आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है.

फायर सर्विस, पुलिस सहित अन्य एजेंसी भी मौके पर

बाहरी दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल के बच्चे के सीवर में गिर जाने के बाद NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें इस खोज अभियान में जुटी हुई हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली : नाले में मिली सूटकेस में बंद महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Accident, Delhi Manhole Death, Manhole Death, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com