विज्ञापन

मुंबई को पछाड़ ये शहर बना रियल एस्टेट का नया 'किंग', 10 करोड़ या ज्‍यादा कीमत वाले कितने मकान बिक गए? 

इस शहर में महज दो साल पहले यानी 2023 में 10 करोड़ से महंगे घरों की कुल बिक्री 4,004 करोड़ रुपये थी, जो 2025 में बढ़कर 24,000 करोड़ के पार पहुंच गई है. यानी दो साल में 600% की भारी बढ़त!

मुंबई को पछाड़ ये शहर बना रियल एस्टेट का नया 'किंग', 10 करोड़ या ज्‍यादा कीमत वाले कितने मकान बिक गए? 
मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना 'अल्ट्रा-लग्जरी' का नया ठिकाना: 10 करोड़ वाले घरों की बिक्री में बनाया रिकॉर्ड

अगर आप सोचते हैं कि देश के सबसे महंगे और आलीशान घर केवल मायानगरी मुंबई के समंदर किनारे मिलते हैं, तो अपनी जानकारी अपडेट कर लीजिए. साल 2025 के आंकड़ों ने रियल एस्टेट जगत के सारे समीकरण पलट दिए हैं. दिल्ली से सटे हाई-टेक शहर गुरुग्राम ने 'अल्ट्रा-लग्जरी' हाउसिंग मार्केट में मुंबई को पटखनी देते हुए नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है.

24,000 करोड़ का जादुई आंकड़ा

सोमवार को जारी 'इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी' और 'सीआरई मैट्रिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में साल 2025 के दौरान 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले घरों की कुल बिक्री 24,120 करोड़ रुपये रही. यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अमीरों की पहली पसंद अब गुरुग्राम बन चुका है.

दो साल में 6 गुना उछाल

गुरुग्राम की यह रफ्तार किसी रॉकेट से कम नहीं है. महज दो साल पहले यानी 2023 में यहां 10 करोड़ से महंगे घरों की कुल बिक्री 4,004 करोड़ रुपये थी, जो 2025 में बढ़कर 24,000 करोड़ के पार पहुंच गई है. यानी दो साल में 600% की भारी बढ़त!

गुरुग्राम: 'लग्जरी' रिपोर्ट कार्ड

  • कुल बिक्री: 1,494 अल्ट्रा-लग्जरी घर (10 करोड़+ श्रेणी में).
  • औसत कीमत: यहां बिकने वाले एक लग्जरी घर की औसत कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये रही.
  • फेवरेट साइज: खरीदारों ने औसतन 5,000 वर्ग फुट के घरों को चुना, जबकि 22% योगदान उन बड़े विला का रहा जिनका साइज 8,000 वर्ग फुट से भी ज्यादा था.

कहां है सबसे ज्यादा डिमांड?

इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी की एरिया डायरेक्टर टीना तलवार के अनुसार, अब लग्जरी केवल पुराने पॉश इलाकों तक सीमित नहीं है. द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे इलाके अब इस विस्तार के नए केंद्र बन गए हैं.

वहीँ, सीआरई मैट्रिक्स के सीईओ अभिषेक किरण गुप्ता का कहना है कि खरीदार अब केवल 'घर' नहीं, बल्कि 'ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स' और प्रीमियम सुविधाओं की तलाश में हैं. पूंजी का यह मजबूत प्रवाह गुरुग्राम को ग्लोबल रियल एस्टेट मैप पर मजबूती से खड़ा कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Real Estate News, Real Estate Market, Ultra Luxury Homes, Ultra Luxury Apartments, Housing Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com