Gold-Silver Price Today Live Updates: कल की भारी गिरावट के बाद आज, 11 फरवरी को कमोडिटी मार्केट में हलचल तेज है और सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. अगर आप सोने के गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपको ताजा कीमतें पता होनी चाहिए. आपको बता दें कि एमसीएक्स (MCX) पर आज सुबह से ही सोने-चांदी में रौनक लौट आई है. कल जो चांदी 10,000 रुपये तक टूट गई थी, वह आज फिर से रफ्तार पकड़ रही है.
बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने ₹1,83,000 और चांदी ने ₹4,20,000 का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था.आज के रेट के हिसाब से MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.60 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर करीब 25,000 रुपये गिरकर ₹1.59 लाख के भाव पर आ गया है.
बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और अमेरिका से आए कमजोर आर्थिक आंकड़ों की वजह से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड-सिल्वर की तरफ बढ़ा है. ऐसे में आज हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या कीमतें और ऊपर जाएंगी या फिर से मुनाफावसूली देखने को मिलेगी? इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे आपके शहर के ताजा रेट्स और इस तेजी की असली वजह. अगर आज, 11 फरवरी को सोने-चांदी की खरीद करने जा रहे हैं या निवेश की सोच रहे हैं तो यहां आपको मिलेगा सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट...
Gold, Silver Rates Today, 11 February 2026 LIVE UPDATES (सोने का भाव आज,11 फरवरी 2026) :
Gold Silver Price Today Live: सोने ने तोड़ी अपनी सुस्ती, कीमतों में दिखी तेजी

Gold Silver Price Today Live: चांदी ने दिखाई कमाल की तेजी

Gold Silver Price Today Live: दुनिया भर के बाजारों से कैसे तय होती है आपके सोने-चांदी की कीमत?
Gold, Silver Rate Today, 11 February 2026 Live Updates:सोने-चांदी के दाम सिर्फ हमारे देश की वजह से नहीं, बल्कि अमेरिका और दुनिया भर की हलचल से तय होते हैं. दरअसल, जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है और दाम ऊपर जाने लगते हैं. हाल ही में अमेरिका में लोगों ने खरीदारी कम की है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ने के संकेत मिले हैं. इसका नतीजा यह है कि अब बाजार को उम्मीद है कि इस साल अमेरिका में ब्याज दरों में तीन बार कटौती हो सकती है. जब बैंक ब्याज दरें घटाते हैं, तो लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बजाय सोने-चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे कीमतों को और मजबूती मिलती है.
Gold Silver Price Today Live: दुनिया भर के बाजारों से कैसे तय होती है आपके सोने-चांदी की कीमत?
Gold, Silver Rate Today, 11 February 2026 Live Updates:सोने-चांदी के दाम सिर्फ हमारे देश की वजह से नहीं, बल्कि अमेरिका और दुनिया भर की हलचल से तय होते हैं. दरअसल, जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है और दाम ऊपर जाने लगते हैं. हाल ही में अमेरिका में लोगों ने खरीदारी कम की है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ने के संकेत मिले हैं. इसका नतीजा यह है कि अब बाजार को उम्मीद है कि इस साल अमेरिका में ब्याज दरों में तीन बार कटौती हो सकती है. जब बैंक ब्याज दरें घटाते हैं, तो लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बजाय सोने-चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे कीमतों को और मजबूती मिलती है.
Gold Silver Rates LIVE: सोने और चांदी के लिए 'लक्ष्मण रेखा': कहां बढ़ेंगे और कहां रुकेंगे दाम?
बाजार के जानकारों ने सोने और चांदी की चाल को समझने के लिए कुछ खास लेवल बताए हैं, जो सोने-चांदी की खरीद या बिक्री करने वालों के लिए बहुत जरूरी हैं.जानकारों के अनुसार, सोने के लिए 1,55,500 और 1,54,000 रुपए का सपोर्ट लेवल है, जबकि 1,57,700 और 1,59,000 रुपए पर रेजिस्टेंस हो सकता है. चांदी के लिए 2,44,000 और 2,48,800 रुपए सपोर्ट लेवल हैं, जबकि 2,60,000 रुपए पर रेजिस्टेंस देखा जा सकता है.
Gold Silver Prices Today Live:चांदी की कीमतों में क्यों बना रहता है उतार-चढ़ाव?
Silver Price Outlook:चांदी के साथ एक अच्छी बात यह है कि फैक्ट्रियों और इंडस्ट्री जैसे मोबाइल, सोलर पैनल आदि में इसकी मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन बाजार में उतनी चांदी उपलब्ध नहीं है. मांग और सप्लाई का यही अंतर लंबे समय में चांदी की कीमतों को गिरने नहीं देता और उसे मजबूती देता है. हालांकि, सोने के मुकाबले चांदी में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा होता हैयानी इसके दाम जितनी तेजी से ऊपर भागते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे भी गिर सकते हैं.अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) की बात करें, तो जानकारों का मानना है कि 65 से 70 डॉलर का स्तर चांदी के लिए एक बहुत मजबूत 'सपोर्ट' है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर कीमतें गिरती भी हैं, तो इस रेट के पास आकर इनके फिर से संभलने और ऊपर जाने की उम्मीद रहती है.
Gold Silver Rates Today Live: 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
Gold, Silver Prices Today Live Updates: सोने की प्लोरिटी को चेक करने के लिए 'कैरेट' (K) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. आसान शब्दों में कहें तो 24 कैरेट (24K) सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, जिसमें 99.9% शुद्धता होती है. इसमें किसी भी दूसरी धातु की मिलावट नहीं होती, जिसकी वजह से यह बहुत ही कोमल होता है और इससे बारीक गहने बनाना मुश्किल होता है.दूसरी ओर, 22 कैरेट (22K) सोने में 22 हिस्से सोना होता है और बाकी 2 हिस्से तांबा या जस्ता (Zinc) जैसी अन्य मेटल मिलाई जाती हैं. दूसरी धातुओं की मिलावट की वजह से यह 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है. यही कारण है कि शादियों या रोज पहनने वाले गहने बनाने के लिए हमेशा 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.
Gold Silver Rates LIVE: क्या सोना फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट की राय
कॉमेक्स गोल्ड फिलहाल 4,900 से 5,100 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है. पहले यह 5,500 से 5,600 डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था, जिसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट सामान्य प्रॉफिट बुकिंग है और लॉन्ग टर्म में सोने की स्थिति मजबूत बनी हुई है.
Gold, Silver Prices Today Live : MCX पर चांदी 9000 रुपये महंगी

Gold Silver Price LIVE: सोना 1300 रुपये चढ़कर 1.58 लाख पर पहुंचा

Gold Silver Price LIVE: गोल्ड-सिल्वर ETFs में रिकॉर्ड निवेश, AUM 3 लाख करोड़ के पार
Gold, Silver Prices Today Live Updates: गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs ) में निवेश लगातार बढ़ रहा है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में इन दोनों ईटीएफ का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया.पिछले पांच महीनों में इन फंड्स का एयूएम लगभग तीन गुना बढ़ा है. अगस्त 2025 में यह 1 लाख करोड़ रुपए था, जो जनवरी तक बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया. यह बढ़ोतरी बड़े पैमाने पर निवेश करने के कारण हुई, जबकि इस दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखा गया.
Gold Silver Price LIVE MCX: चांदी रिकॉर्ड हाई से अभी भी 1.60 लाख रुपये सस्ती,सोना गिरकर ₹1.59 लाख के भाव पर
Gold, Silver Prices Today Live Updates: बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने ₹1,83,000 और चांदी ने ₹4,20,000 का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था. आज के रेट के हिसाब से MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.60 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर करीब 25,000 रुपये गिरकर ₹1.59 लाख के भाव पर आ गया है.
18K, 22K and 24K Gold Prices Live: देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम, चार्ट में देखें
18K, 22K and 24K Gold Prices in Different Cities: देश के कई शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, बैंगलूर, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग समान है और 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,58,510 के आसपास बनी हुई है. कुल मिलाकर 24K, 22K और 18K के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिससे ग्राहकों के लिए शुद्धता के आधार पर कीमत में स्पष्ट फर्क पड़ जाता है.
नीचे देखिए चार्ट

Gold Prices Live in Delhi, Mumbai: मुंबई में सोना, दिल्ली से सस्ता
Gold Prices in Delhi, Mumbai, Chennai: देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में हल्का अंतर दिख रहा है. चेन्नई में सबसे ज्यादा दाम है, जहां 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,59,280 पर मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,58,660 है, जो मुंबई से थोड़ा ज्यादा है.
Gold Silver Experts View LIVE: सोने-चांदी पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
Experts View on Gold Silver: केडिया एडवायजरी की ओर से जारी अपडेट में कहा गया, 'अमेरिका से आए कमजोर डेटा के बाद बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक करीब 60 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. ब्याज दरों में कटौती की संभावना से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिलता है, क्योंकि कम दरों के माहौल में इन पर निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाता है.'
एक्सपर्ट का कहना है कि अब निवेशकों की नजर जनवरी की अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट पर टिकी है, जो देरी से जारी होनी है. अगर रोजगार के आंकड़े भी कमजोर आते हैं तो इससे चांदी समेत अन्य प्रेशियस मेटल्स को और मजबूती मिल सकती है.
इसके अलावा वॉशिंगटन में नीतिगत अनिश्चितता के चलते निवेशक डॉलर आधारित परिसंपत्तियों से दूरी बना रहे हैं. इस वजह से भी चांदी की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ी है. हालांकि हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव ने बाजार में अस्थिरता की चिंता भी बढ़ाई है, लेकिन फिलहाल कमजोर अमेरिकी आंकड़ों ने चांदी को सपोर्ट दिया है और दाम 82 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गए हैं.
इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद भी सोने को सपोर्ट दे रही है. चीन के केंद्रीय बैंक पीबीओसी ने जनवरी में लगातार 15वें महीने सोना खरीदा है, जिससे दीर्घकालिक मांग मजबूत बनी हुई है. साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने भी सुरक्षित निवेश की मांग को बनाए रखा है. इन सभी कारणों से सोना 5,040 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है.
Gold Rates Hike Reasons: सोने के दाम क्यों चढ़े?
Why Gold Prices Jumps: एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के दाम में मजबूती की मुख्य वजह फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें हैं. बाजार को अब इस साल तीन बार दर कटौती की संभावना दिख रही है, जबकि एक हफ्ते पहले तक दो कट की उम्मीद थी. दरों में कटौती का माहौल सोने जैसे कीमती धातुओं के लिए अनुकूल माना जाता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, दिसंबर की अमेरिकी रिटेल सेल्स उम्मीद से कमजोर रही, जिससे संकेत मिला कि उपभोक्ता खर्च धीमा पड़ रहा है और आर्थिक वृद्धि पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिलता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अब बाजार की नजर आने वाले अमेरिकी जॉब्स और महंगाई के आंकड़ों पर है. अगर ये आंकड़े भी नरम रहते हैं तो फेड पर दर कटौती का दबाव और बढ़ सकता है, जिससे सोने को और मजबूती मिल सकती है.
Silver Price Hike Reason: चांदी के दाम क्यों बढ़े?
Why Silver Price is going up: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी के दाम में तेजी को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी बड़ी वजह अमेरिका से आए कमजोर आर्थिक आंकड़े हैं. अमेरिका में दिसंबर महीने की रिटेल सेल्स में कोई बढ़त दर्ज नहीं हुई, जिससे साफ संकेत मिला है कि उपभोक्ता खर्च पर दबाव बढ़ रहा है. ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं और चांदी जैसे कीमती धातुओं की मांग बढ़ जाती है.
Gold-Silver Live MCX: सोना 1100 रुपये महंगा, चांदी 1.57 पर पहुंची
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 9:11 बजे सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है. कल की सुस्ती के बाद आज सोने के भाव में तेजी आई है और यह करीब 1,164 रुपये की उछाल के साथ 1,57,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में भी आज जोरदार चमक लौट आई है. चांदी की कीमतों में 6,400 रुपये से ज्यादा की बड़ी तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब यह 2,58,950 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.
Gold-Silver Rates Live: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की वजह
मार्केट को उम्मीद है कि इस साल बैंक की ब्याज दरों में दो बार 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट्स) की कमी की जा सकती है. आसान शब्दों में कहें तो जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो सोने-चांदी की चमक बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तब बाजार में पैसा आसानी से उपलब्ध होता है और लोग बैंकों में पैसा रखने के बजाय सोने जैसी सुरक्षित चीजों में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं.वहीं दूसरी ओर,अगर डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है. इसका सीधा असर मांग पर पड़ता है, क्योंकि ऊंचे दामों की वजह से खरीदार खरीदारी कम कर देते हैं और कीमतें गिरने लगती हैं.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में चमक
इंटरनेशनल मार्केट यानी विदेशी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में चमक लौट आई है. अमेरिका में रिटेल सेल्स के आंकड़ों में सुस्ती और सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ बढ़ा है. आज हाजिर सोना (Spot Gold) 0.3% की बढ़त के साथ $5,038.73 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा (US Gold Futures) में 0.6% की तेजी देखी गई. कल की बड़ी गिरावट के बाद चांदी में भी आज रिकवरी हुई है और यह 1% के उछाल के साथ $81.49 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है.
सोने और चांदी की कीमतों में चमक लौटी
इंटरनेशनल मार्केट यानी विदेशी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में चमक लौट आई है. अमेरिका में रिटेल सेल्स के आंकड़ों में सुस्ती और सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ बढ़ा है. आज हाजिर सोना (Spot Gold) 0.3% की बढ़त के साथ $5,038.73 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा (US Gold Futures) में 0.6% की तेजी देखी गई. कल की बड़ी गिरावट के बाद चांदी में भी आज रिकवरी हुई है और यह 1% के उछाल के साथ $81.49 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है.