Gold Prices Today: पिछले कुछ महीनों में आई सोने की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. सेफ हेवन के तौर पर निवेशकों ने सोने को अपना लिया था. पर शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना अपनी पुरानी चाल में नजर आ रहा है. खरीदारी का माहौल लगातार बना हुआ है. उम्मीद है ऐसे ही निवेशक अगर पैसे लगाते रहेंगे तो एक बार फिर 1.50 लाख रुपये के जादुई आंकड़े को टच कर सकता है.
MCX पर क्या चल रहीं कीमतें?
खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 1.37% की तेजी के साथ 1.47 लाख पर ट्रेड कर रहा है. एक ही दिन में करीब 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. आंकड़ों से साफ है कि बिकवाली के बाद निवेशक अब खरीदारी के लिए जा रहे हैं.
जंग के बीच सस्ता हुआ गोल्ड
ईरान-इजरायल जंग के बीच उम्मीद की जा रही थी इसके दाम सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. लेकिन स्थिति कुछ अलग ही रही. कीमतें बढ़ने की बजाए लगातार नीचे जा रही हैं. वजहों की बात करें तो डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना और देशों के रिजर्व बैंक की कम खरीदारी को माना जा रहा है. हालांकि आज के भाव को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोने के दामों में आने वाले कुछ समय तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
पैसा लगाएं या अभी रुकें?
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार सोने की कीमतों के पैटर्न को देखें तो यही पता चलता है कि लंबी अवधि के लिए इसमें पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि शॉर्ट टर्म में रिस्क मौजूद हैं. जब तक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं जाती और डॉलर नीचे नहीं आता, तब तक सोना का व्यवहार ऐसा ही रह सकता है.
सोने की कीमतों में आगे की राह?
एक्सपर्ट के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज में अभी लगातार टेंशन बनी हुई है, जिसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. जब तक इस मार्ग की रुकावट खत्म नहीं होती तब तक कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं