विज्ञापन

Goafest 2026: एनडीटीवी के 'द हुक शो' में पीएम मोदी-मेलोनी के मेलोडी वीडियो पर पारले के मयंक शाह ने कही ये बात

गोआ फेस्ट 2026 में एनडीटीवी के 'द हुक शो' में पारले प्रोडक्ट्स के सीएमओ मयंक शाह ने पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के वायरल वीडियो के बाद मेलोडी टॉफी को मिली जबरदस्त सोशल मीडिया हाइप पर खुलकर बात की.

Goafest 2026: एनडीटीवी के 'द हुक शो' में पीएम मोदी-मेलोनी के मेलोडी वीडियो पर पारले के मयंक शाह ने कही ये बात

इंटरनेट की दुनिया में कब, क्या और कैसे वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता. लेकिन जब देश के पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की सोशल मीडिया पर जारी मेलोडी(Melodi) जुगलबंदी सीधे भारत की सबसे पसंदीदा चॉकलेट पारले मेलोडी (Parle Melody) से जुड़ जाए, तो विज्ञापन जगत का रोमांचित होना लाजिमी है. गोआ फेस्ट 2026 में एनडीटीवी के 'द हुक शो' के खास सेशन में ऐड की दुनिया में ध्यान खींचने, इमोशन को जगाने और ब्रांड रिकॉल को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इसी बीच एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने पारले प्रोडक्ट्स के सीएमओ (CMO) मयंक शाह से पूछा कि पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की तरफ से मिले इस खास अवसर का कंपनी किस तरह फायदा उठाने वाली है? जिसके बाद मयंक ने कंपनी की आने वाली प्लानिंग के बारे में बताया.

'हमें मिला बड़ा अवसर'

गोआ फेस्ट 2026 में एनडीटीवी के 'द हुक शो' के खास सेशन में पारले प्रोडक्ट्स के सीएमओ मयंक शाह ने कहा, ये सोशल मीडिया वीडियो पूरी तरह हमारे लिए हुक की तरह है. एक मार्केटर के तौर पर, जब आपके ब्रांड को इस तरह का कोई बड़ा और अनोखा अवसर मिलता है, तो आप बस हाथ पर हाथ रखकर बैठ नहीं सकते. आप इस मोमेंट को ऐसे ही गुजरने नहीं दे सकते. हमें इस मौके को पहचानना है और इस पर आगे का काम कर रहे हैं."

मयंक शाह ने आगे कहा कि, हमने पहले ही डिजिटल लेवल पर इनिशिएशन कर दी है. सोशल मीडिया और पीआर के नजरिए से कुछ चीजें तुरंत शुरू की जा सकती हैं, जैसे विजिबिलिटी बढ़ाना, वो हम कर रहे हैं. आज के डिजिटल युग में ब्रांड्स को काफी तेज होना पड़ता है. जब कोई सांस्कृतिक बातचीत आपके ब्रांड की पहचान और स्लोगन से मेल खाती है, तो वही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी टॉफी, तो पीयूष गोयल ने बताया भारतीय बाजार का दम!

कल्चर-लेड स्टोरीटेलिंग की ओर बढ़ती दुनिया

इस चर्चा के दौरान पैनल में शामिल एक्सपर्ट ने भी सहमति जताई कि आज ऐड की दुनिया कैंपेन-लेड स्टोरीटेलिंग से निकलकर कल्चर-लेड स्टोरीटेलिंग की तरफ बढ़ रही है. आज के कंज्यूमर को जबरदस्ती थोपे गए ऐड पसंद नहीं आते, बल्कि वो उन ब्रांड्स से जुड़ते हैं जो उनके रोजाना की जिंदगी, उनके मीम्स और उनकी सोशल मीडिया चर्चाओं का हिस्सा बनते हैं.

मयंक शाह के इस जवाब ने साबित कर दिया कि पारले मेलोडी सिर्फ एक कंफेक्शनरी प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि ये भारतीयों के दिलों में बसी एक पुरानी याद है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच के जरिए एक बार फिर जिंदा हो उठी है. अब देखना ये है कि पारले का अगला चॉकलेटी कदम इंटरनेट पर क्या नया धमाका करता है.

ये भी पढ़ें- Parle Products IPO: पारले समझ लगा दिए दूसरी कंपनी में पैसा? अब जरा जान लें कब आ रहा Melody वाली पारले का IPO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com