विज्ञापन

वेदांता समूह पर ईडी की कार्रवाई, फेमा उल्लंघन मामले में की छापेमारी

ईडी ने फेमा के उल्लंघन के मामले में मंगलवार को बिजनेस फर्म वेदांता समूह के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी के अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच और तलाशी अभियान अभी जारी है.

वेदांता समूह पर ईडी की कार्रवाई, फेमा उल्लंघन मामले में की छापेमारी

वेदांता समूह पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक्शन लिया है. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में मंगलवार को ईडी ने वेदांता समूह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. अधिकारियों के अचानक शुरू की गई इस कार्रवाई से बिजनेस सेक्टर में खलबली मच गई है. निवेशकों की नजर अब कंपनी के शेयर पर भी टिकी होंगी, क्योंकि इतनी बड़ी खबर के बाद एक बड़ा एक्शन मार्केट में भी देखने को मिल सकता है.

दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की हो रही जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें मंगलवार सुबह ही वेदांता समूह से जुड़े परिसर पर पहुंच गईं. अधिकारियों के अनुसार ये तलाशी अभियान फेमा के नियमों के उल्लंघन के आरोपों के तहत चलाया जा रहा है. फिलहाल, ईडी के अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं और कार्रवाई अभी भी जारी है.

कंपनी ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

इस बड़ी कार्रवाई पर वेदांता समूह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.हालांकि, इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में भी हलचल तेज हो गई है और निवेशकों की नजरें कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं. कंपनी के शेयर की बात करें तो 0.64% की तेजी के साथ 339.30 पर ट्रेड कर रहा है.

क्या है फेमा?

फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के जरिए भारत में विदेशी मुद्रा से जुड़े लेनदेन, विदेशी निवेश और विदेशों में संपत्ति बनाने या ट्रांसफर करने के कड़े नियम हैं. अगर कोई कंपनी इन नियमों का उल्लंघन कर विदेशी फंड का हेरफेर करती है, तो ईडी को इस कानून के तहत जांच और जब्ती का अधिकार होता है. वेदांता पर आरोप हैं कि उसने कुछ विदेशी वित्तीय लेनदेन में नियमों की अनदेखी की है.

ये भी पढ़ें- आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल? विदेशी निवेशकों का रुख तय करेगा बाजार की दिशा

ये भी पढ़ें- क्या रिजर्व बैंक बढ़ाएगा रेपो रेट? मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों ने लगाए अनुमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com