विज्ञापन

CBSE Re-evaluation: लॉगिन फेल होने की शिकायतों के बीच CBSE का दावा- 'एकदम ठीक चल रहा री-इवैल्यूएशन पोर्टल'

CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर अब भी कुछ छात्र शिकायत कर रहे हैं, हालांकि बोर्ड का कहना है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल एकदम ठीक चल रहा है और सैकड़ों छात्र अब तक ट्रांजेक्शन भी कर चुके हैं.

CBSE Re-evaluation: लॉगिन फेल होने की शिकायतों के बीच CBSE का दावा- 'एकदम ठीक चल रहा री-इवैल्यूएशन पोर्टल'
री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर शिकायतें

देर आकर भी दुरुस्त नहीं आए... CBSE के लिए ये बात फिलहाल एकदम सटीक बैठती दिख रही है. बोर्ड का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 29 मई को एक्टिव होना था, लेकिन कई तरह की दिक्कतों के चलते इसे 1 जून को एक्टिव करने की बात कही गई. हालांकि इस दिन भी बोर्ड का पोर्टल एक्टिव नहीं हो पाया और करीब 24 घंटे बाद 2 जून की सुबह पोर्टल को एक्टिव किया गया. अब पोर्टल एक्टिव होने के तुरंत बाद फिर से कुछ दिक्कतों की बात सामने आई, जिसमें बताया गया कि पोर्टल पर कुछ छात्रों को थोड़ी परेशानी आई. 

टेक्निकल ग्लिच की बात 

सीबीएसई का पोर्टल एक्टिव होने के बाद अब भी कुछ छात्र साइट नहीं खुलने या लॉगइन नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं. कॉमर्स की छात्रा सानवी शर्मा की मां ने NDTV से कहा कि सुबह से 10-12 बार साइट लॉगिन करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन Captcha fill करने के बाद चला जाता और Failed दिखता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2 जून को शुरू हो गया है और ये बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहा है. कुछ छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतें आई जरूर हैं, लेकिन उन्हें तुरंत ठीक किया जा रहा है. ज्यादातर छात्र बिना परेशानी के पोर्टल को एक्सेस कर पा रहे हैं. 

CBSE ने दिया ये जवाब

CBSE की तरफ से सुबह करीब 4 बजे पोर्टल को एक्टिव किया गया, कुछ घंटे बाद पोर्टल पूरी तरह से ठीक हो गया और लाखों छात्र अब अपना री-इवैल्यूएशन प्रोसेस करवा रहे हैं. सीबीएसई की तरफ से बताया गया है कि सुबह करीब 7 बजे के बाद से पोर्टल पर किसी भी तरह का एरर नहीं दिखा. अब तक करीब 1100 से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो चुकी हैं और छात्र स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से अपनी कॉपियों की जांच करवा रहे हैं.

एक्सपर्ट्स की निगरानी में पोर्टल 

छात्रों की तमाम शिकायतों और फजीहत के बाद सीबीएसई के इस पोर्टल को अब आईआईटी कानपुर और मद्रास के डायरेक्टर खुद देख रहे हैं. इसके अलावा पेमेंट गेटवे के लिए सीबीएसई के साथ चार बैंक मिलकर काम कर रहे हैं. इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ बोर्ड

छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने के बाद से ही CBSE लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है. छात्रों के लिए एक के बाद एक कई पोस्ट किए जा रहे हैं.  पोर्टल एक्टिव होने की जानकारी के साथ बोर्ड ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे छात्र अपनी कॉपियों की री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें पेमेंट से लेकर लॉगइन तक की पूरी जानकारी दी गई है. 

CBSE विवाद में COEMPT को ठेका देने पर मांगी रिपोर्ट, हो सकती है कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-evaluation Portal, CBSE Re-Evaluation Portal 2026, Cbse Re-evaluation Portal Glitches, CBSE Re-evaluation Portal Active
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com