विज्ञापन

Business idea: नौकरी के साथ घर बैठे शुरू करें दोना-पत्तल का बिजनेस, हर महीने 1 लाख तक की मोटी कमाई! जानें कैसे

Dona Pattal Business Plan: मात्र 50 हजार रुपये से कम में दोना-पत्तल का बिजनेस शुरू करें. लेकिन इससे पहले जानें मशीन की कीमत से लेकर महीने में होने वाली कमाई की हर डिटेल.

Business idea: नौकरी के साथ घर बैठे शुरू करें दोना-पत्तल का बिजनेस, हर महीने 1 लाख तक की मोटी कमाई! जानें कैसे
Dona Pattal Business Profit: अगर आप छोटे लेवल पर हाथ वाली मशीन से काम करते हैं, तो ₹10,000 से ₹15,000 महीना आसानी से कमा सकते हैं. (AI Image)
AI Image

Small Business idea: आज के दौर में हर कोई चाहता है कि अपनी नौकरी के साथ-साथ कुछ ऐसा काम हो, जिससे एक्स्ट्रा कमाई हो सके. अगर आप भी किसी ऐसे ही बिजनेस की तलाश में हैं, जिसे घर की महिलाएं या बुजुर्ग भी आसानी से संभाल सकें, तो दोना-पत्तल बनाने का काम आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है. आजकल शादी-ब्याह हो, कोई छोटी पार्टी या फिर गली-मोहल्ले के चाट-पकौड़ी वाले स्टॉल्स हर जगह दोना-पत्तल की भारी डिमांड रहती है. तो आइए, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर के एक छोटे से कोने से यह बिजनेस शुरू करके नोट छाप सकते हैं..

क्यों है इस बिजनेस की इतनी डिमांड?

भारत में पुराने समय से ही पत्तलों पर खाना खाने की परंपरा रही है. पहले यह सिर्फ शादियों तक सीमित था, लेकिन अब स्ट्रीट फूड के बढ़ते चलन ने इसकी डिमांड को कई गुना बढ़ा दिया है. ढाबों, छोटे होटलों और कैटरर्स के पास साल भर इसके ऑर्डर रहते हैं. ऐसे में यह कभी न बंद होने वाला सदाबहार बिजनेस है.

कितनी आएगी लागत और दोना-पत्तल मशीन की कीमत?

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है. दोना-पत्तल बनाने की मशीन ₹25,000 से लेकर ₹1.5 लाख के बीच आती है. आप अपनी बजट के हिसाब से छोटी या बड़ी मशीन चुन सकते हैं. इसे आप घर के एक छोटे से कमरे में भी लगा सकते हैं. चूंकि यह मशीन बिजली से चलती है, इसलिए आपको बस घर में एक कमर्शियल मीटर लगवाना होगा.

दोना-पत्तल बिजनेस से हर महीने कितनी होगी कमाई?

आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस लेवल पर काम कर रहे हैं.अगर आप छोटे लेवल पर हाथ वाली मशीन से काम करते हैं, तो ₹10,000 से ₹15,000 महीना आसानी से कमा सकते हैं.अगर आप मशीन लगाकर काम करते हैं, तो ₹25,000 से ₹50,000 तक की बचत हो सकती है. बड़े पैमाने पर काम करने पर यह कमाई ₹1 लाख प्रति माह के पार भी जा सकती है.

सरकारी लोन और सब्सिडी का उठाएं फायदा

शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है. बस आपको उद्योग विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसका बड़ा फायदा यह है कि सरकार इस बिजनेस के लिए आपको लोन और सब्सिडी भी देती है. कच्चे माल के लिए आप अपने पास के बड़े शहरों जैसे जबलपुर, प्रयागराज, इंदौर या दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं.

कैसे बढ़ाएं अपनी सेल और मुनाफा?

कमाई को दोगुना करने के लिए आप सीधे मार्केट में उतरें. आप लोकल चाट वालों, ढाबों और छोटे दुकानदारों को अपनी सप्लाई दे सकते हैं. इसके साथ ही, शादियों के सीजन में कैटरर्स और इवेंट प्लानर्स से सीधे ऑर्डर लेकर आप अपना प्रॉफिट मार्जिन काफी बढ़ा सकते हैं. एक मशीन से आप दिन भर में लगभग 10,000 पत्तल तैयार कर सकते हैं, जिसे चलाने के लिए सिर्फ 2-3 लोगों की ही जरूरत होती है.

अगर आपके घर में पापा या मम्मी या भाई-बहन कोई भी आपके  काम में फ्री टाइम में हाथ बंटा दें तो आपके लिए काम और आसान हो जाएगा.इस काम के लिए किसी खास डिग्री या स्किल की जरूरत नहीं होती है इसलिए ये काम कोई भी शुरू कर सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com