विज्ञापन

दिल्ली से 25 रुपये महंगा घरेलू गैस सिलेंडर मुंबई में, जानें लखनऊ, पटना से भोपाल तक LPG रेट

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 3 महीने में दूसरी बार बढ़ गए हैं. देशभर में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया गया है. सिलेंडर के बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं. जानें आपके शहर में अब कितने का मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर.

दिल्ली से 25 रुपये महंगा घरेलू गैस सिलेंडर मुंबई में, जानें लखनऊ, पटना से भोपाल तक LPG रेट
क्‍या और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम?
  • घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 3 महीने में तीसरी बार इजाफा हुआ है, दिल्ली में कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल तथा गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं
  • भारत में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने के बावजूद गैस कंपनियों को प्रति सिलेंडर लगभग सात सौ रुपये का नुकसान हो रहा
नई दिल्‍ली:

LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. 3 महीने में यह दूसरी बार है, जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. देश में रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो जाएंगी. बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं. आइए आपको बताते हैं, आपके शहर में LPG सिलेंडर की क्‍या है नई कीमत. 

क्‍या और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम? 

14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत लखनऊ में 979.50 रुपये, नोएडा 939.50 रुपये, पटना 1031.50 रुपये, जयपुर 945.50 रुपये, चंडीगढ़ 951.50 रुपये, गुरुग्राम 950.50 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये हो गई हैं. तीन महीने में यह दूसरी बार है, जब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था. गैस कंपनियों की मानें, तो उन्‍हें अब भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर घाटा हो रहा है. ऐसे में क्‍या आने वाले समय में सिलेंडर की कीमत और बढ़ेगी?

Latest and Breaking News on NDTV

LPG घरेलू सिलेंडर के दाम क्‍यों बढ़ रहे? 

इंटरनेशनल मार्केट में ईरान और अमेरिकी के बीच जारी जंग की वजह से ऊंर्जा संकट बना हुआ है. कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों पर ईरान से फिर से हमला करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में कच्‍चे तेल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से कच्‍चे तेज के दाम लगभग डबल हो गए हैं. ऐसे में तेल कंपनियों के सामने कीमत बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है. ऐसा नहीं है कि ये ऊर्जा संकट सिर्फ भारत के सामने खड़ा है. पाकिस्‍तान, श्रीलंका, चीन, बांग्‍लादेश जैसे एशियाई देशों से लेकर यूरोप के देशों में भी ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई है. अगर ईरान संकट नहीं टला तो हालात और बिगड़ सकते हैं. 

पाकिस्‍तान में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1046 रुपये, नेपाल में 1207 रुपये, बांग्‍लादेश में 1225 रुपये, श्रीलंका में 1241 रुपये, अमेरिका में 1755 रुपये, ऑस्‍ट्रेलिया में 1765 रुपये और कनाडा में 2411 रुपये है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- LPG Price Hike: रसोई गैस फिर महंगी, ₹29 बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम, दिल्ली में अब ₹942 की कीमत

कीमत बढ़ाई... फिर भी कंपनियों को नुकसान 

भारत में गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों की मानें तो LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद उन्‍हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद कंपनियों को प्रति सिलेंडर लगभग 700 रुपये का नुकसान हो रहा है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि दिल्‍ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3113 रुपये है, जिसमें 19 किलोग्राम गैस आती है. इस हिसाब से कंपनी को एक किलो एलपीजी लगभग 164 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पढ़ रही है. दिल्‍ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जिसमें 14.2 किलोग्राम गैस आती है. इस हिसाब से प्रतिकिलो गैस की कीमत 66 रुपये आती है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस कंपनियां किस दबाव के कारण LPG सिलेंडर में इजाफा कर रहा हैं.   

ये भी पढ़ें:- June 1 Rule Change: 1 जून से बदल रहे हैं कई बड़े नियम, LPG से लेकर तेल और UPI तक, जानें आम लोगों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव होगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com