विज्ञापन

Video: दिल्‍ली में केरोसिन आई नहीं, स्‍टोव के दाम आसमान पर, 9000 रुपये तक पहुंची कीमत, सदर बाजार से ग्राउंड रिपोर्ट

Kerosene Stove Prices: व्यापारियों के मुताबिक, 2013 के बाद दिल्ली में स्टोव की मांग खत्म हो गई थी और 2016 तक ज्यादातर दुकानदारों ने स्टोव छोड़कर गैस चूल्हे बेचना शुरू कर दिया था. अब अचानक आई डिमांड ने सप्लाई चेन को तोड़ दिया है.

Video: दिल्‍ली में केरोसिन आई नहीं, स्‍टोव के दाम आसमान पर, 9000 रुपये तक पहुंची कीमत, सदर बाजार से ग्राउंड रिपोर्ट
Kerosene Stove Prices Hike: दिल्‍ली में केरोसिन वाले स्‍टोव काफी महंगे बिक रहे हैं.

Kerosene Stove Prices Hike: दिल्ली में केरोसीन (मिट्टी के तेल) की वापसी की आहट ने बाजार का गणित बिगाड़ दिया है. अभी तेल की एक बूंद भी बाजार में नहीं आई है, लेकिन पुरानी यादों का हिस्सा बन चुके 'स्टोव' ने वापसी करते ही आम आदमी की जेब पर सीधा हमला बोला है. देश की राजधानी दिल्ली, जो कभी 'केरोसीन मुक्त' होने का गौरव हासिल कर चुकी थी, वहां आज हालात ने फिर से पुरानी यादें और पुराना ईंधन वापस ला दिया है. LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत और लंबी कतारों ने सरकार को मजबूर कर दिया है कि वह फिर से राशन के जरिए मिट्टी का तेल बेचे. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अभी डिपो से तेल की एक बूंद भी पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंची है, मगर दिल्ली के सदर बाजार में सालों से धूल फांक रहे 'स्टोव' अचानक काफी महंगे बिकने लगे हैं.

जो स्टोव कभी गरीबों का सहारा हुआ करता था, उसकी आसमान छूती कीमतों ने अब उसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है. पेश है सदर बाजार से जमीनी हकीकत बताती ये विशेष रिपोर्ट पढ़ें. 

LPG की किल्लत और केरोसीन की वापसी

दिल्ली में इन दिनों गैस सिलेंडर (LPG) के लिए मची मारामारी के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सालों पहले 'केरोसीन मुक्त' घोषित हो चुकी दिल्ली में फिर से मिट्टी के तेल की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है. लेकिन सरकार के इस फैसले का असर तेल से पहले चूल्हों (स्टोव) पर दिखने लगा है.

Latest and Breaking News on NDTV

250 रुपये का स्टोव अब 1600 में 

सदर बाजार में स्टोव खरीदने पहुंचे चाट विक्रेता पवन कुमार का दर्द पूरे हालात को बयां करता है. उन्होंने बताया, 'अब तक सिलेंडर से काम चल जाता था, लेकिन अब जिनके पास कनेक्शन है, उन्हें भी सिलेंडर बड़ी मुश्किल से मिल रहा है. सोचा था कि स्टोव ले लूं, लेकिन यहां तो डेढ़-दो लीटर वाले छोटे स्टोव की कीमत 1600 रुपये मांगी जा रही है. जो सामान पहले 250 से 400 रुपये में आता था, उसे अब इतने ऊंचे दाम पर कौन खरीदेगा?'

यहां देखें वीडियो रिपोर्ट: 

9000 रुपये तक पहुंची स्टोव की कीमत

बाजार के व्यापारियों का भी मानना है कि कीमतों में यह उछाल 'लूट' जैसा है. सदर बाजार के व्यापारी मनजीत सिंह कहते हैं कि गरीब आदमी यहां सस्ते की उम्मीद में आता है, लेकिन फिलहाल बाजार में 1200 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक के स्टोव बिक रहे हैं.

व्यापारियों के मुताबिक, 2013 के बाद दिल्ली में स्टोव की मांग खत्म हो गई थी और 2016 तक ज्यादातर दुकानदारों ने स्टोव छोड़कर गैस चूल्हे बेचना शुरू कर दिया था. अब अचानक आई डिमांड ने सप्लाई चेन को तोड़ दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

आखिर क्यों आसमान छू रहे हैं दाम?

स्टोव की कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण सामने आ रहे हैं. 

  • उत्पादन बंद होना: दिल्ली के 'केरोसीन मुक्त' होने के बाद स्टोव का निर्माण लगभग बंद हो गया था. अब बहुत कम लोगों के पास इसे बनाने की सामग्री उपलब्ध है.
  • कच्चे माल की लागत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोहा और एल्युमीनियम की कीमतें बढ़ने से स्टोव बनाना महंगा हो गया है.
  • उपकरणों की कमी: स्टोव के पुर्जे (पंप, निपल, टैंक) बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर मुंह मांगे दाम वसूले जा रहे हैं.

दिल्ली में कब और कहां मिलेगा केरोसीन?

आगामी दो से तीन दिनों में दिल्ली में केरोसीन की बिक्री शुरू होने के आसार हैं. ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट निश्चल सिंघानिया ने पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में पत्र मिल चुका है. दिल्ली के सभी 14 जिलों में तेल कंपनियों के दो-दो पेट्रोल पंपों पर केरोसीन उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि तैयारी पूरी है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर असल में बिक्री किस तारीख और समय से शुरू होगी, इसे लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें: न पारसी, न मुंबइया! टाटा ट्रस्‍ट में फिर बवाल! 2 ट्रस्‍टी की कुर्सी पर मिस्‍त्री ने उठाए सवाल, 5 प्‍वाइंट में समझें पूरा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerosene Distribution Updates, Kerosene At Petrol Pump, Kerosene Oil, Kerosene Stove, LPG Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com