India's CWG 2026 Day 3 Updates: पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है, हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत को कोई मेडल नहीं मिला. मुक्केबाजी में सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाई. वहीं, भारतीय महिला लॉन बाउल्स जोड़ी पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. स्विमिंग में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा का 400 मीटर फ़्रीस्टाइल का सफर हीट में ही खत्म हो गया. इसके अलावा 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. बॉल्स में पुतुल सोनोवाल को अपने अभियान की पहली हार का सामना करना पड़ा. उनका अगला मुकाबला रविवार शाम 7:15 बजे (IST) माल्टा के शॉन पार्निस के खिलाफ होगा. भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम भी कोई मेडल नहीं जीत सकी.
🇮🇳 CWG 2026 | India's Schedule for July 25
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) July 25, 2026
Second day awaits Team India in Glasgow with action across Lawn Bowls, Boxing, Swimming, 3x3 Wheelchair Basketball, and Artistic Gymnastics.
👀 Key events to watch:
🥊 Sachin Siwach opens his boxing campaign in the Men's 60kg Round of… pic.twitter.com/XPuaYtPJOm
रविवार को मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद
भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू रविवार को महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की अनुभवी चैंपियन मीराबाई से भारत को इस इवेंट में गोल्ड की बड़ी उम्मीद होगी. उनकी नजरें एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब जोड़ने पर होंगी, जबकि भारतीय फैंस उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्णिम प्रदर्शन की आस लगाए बैठे हैं.
रविवार को मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद
भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू रविवार को महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की अनुभवी चैंपियन मीराबाई से भारत को इस इवेंट में गोल्ड की बड़ी उम्मीद होगी. उनकी नजरें एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब जोड़ने पर होंगी, जबकि भारतीय फैंस उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्णिम प्रदर्शन की आस लगाए बैठे हैं.
भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम नहीं जीत सकी मेडल
भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम टीम इवेंट में मेडल नहीं जीत सकी. हालांकि भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रतिष्ठा सामंता ने अब तक वॉल्ट इवेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनके व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है. अब भारतीय उम्मीदें व्यक्तिगत मुकाबले में प्रतिष्ठा सामंता पर टिकी होंगी.
वेल्स की एबिगेल रोपर ने प्रतिष्ठा सामंता को पीछे छोड़ा
वॉल्ट इवेंट में भारत की प्रतिष्ठा सामंता को वेल्स की एबिगेल रोपर ने पीछे छोड़ दिया है. रोपर ने 13.275 अंक हासिल कर बढ़त बना ली है और फिलहाल टॉप पर पहुंच गई हैं. इससे पहले प्रतिष्ठा सामंता सबसे आगे चल रही थीं.
भारतीय टीम 93.150 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर
सबडिविजन-3 की तीसरी रोटेशन समाप्त होने के बाद महिला टीम स्पर्धा के स्टैंडिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वेल्स 112.700 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जबकि सिंगापुर ने 103.500 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. स्कॉटलैंड 103.200 अंकों के साथ बेहद मामूली अंतर से तीसरे नंबर पर खिसक गया है. माल्टा 99.150 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है, वहीं भारतीय टीम 93.150 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है. भारत के लिए अभी भी अगले रोटेशन्स में बेहतर स्कोर जुटाकर रैंकिंग सुधारने का मौका है, लेकिन पदक की दौड़ में बने रहने के लिए खिलाड़ियों को मजबूत प्रदर्शन करना होगा.
भारतीय टीम 93.150 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर
महिला टीम इवेंट के स्टैंडिंग्स में आधे मुकाबले पूरे होने के बाद स्कॉटलैंड ने 103.200 अंकों के साथ बढ़त बना रखी है. माल्टा 99.150 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम 93.150 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं मलेशिया 83.100 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. भारत अभी पदक की दौड़ में बना हुआ है, लेकिन स्कॉटलैंड और माल्टा से अंतर कम करने के लिए टीम को बाकी रोटेशन्स में मजबूत प्रदर्शन करना होगा.
भारतीय जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता का शानदार प्रदर्शन
भारतीय जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता ने बैलेंस बीम पर शानदार प्रदर्शन किया. उनकी रूटीन काफी बैलेंस और आत्मविश्वास भरी रही, जिसमें डबल बैक फ्लिप, खूबसूरत स्प्लिट और स्मूथ लैंडिंग देखने को मिली. हालांकि प्रदर्शन के दौरान संतुलन में कुछ मामूली लड़खड़ाहट भी नजर आई, लेकिन उन्होंने उसे अच्छी तरह संभाल लिया. जजों ने प्रतिष्ठा के प्रदर्शन को 10.050 अंक दिए.
जिम्नास्टिक्स के दो राउंड के बाद भारत 5वें स्थान पर
जिम्नास्टिक्स के दो राउंड के बाद भारत (महिला टीम) 5वें स्थान पर है. इस सब-डिविजन में वेल्स पहले सिंगापुर दूसरे स्कॉटलैंड तीसरे माल्टा चौथे और भारत ( 64.050 स्कोर) पांचवे स्थान पर है. भारत के लिए वॉल्ट और अनईवन बार्स के इवेंट पूरे हो चुके हैं. अब बैलेंस बीम और फ्लोर एक्सरसाइज की बारी है.
भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम का मुकाबला जारी
भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के क्वालिफिकेशन राउंड में अपना अभियान जारी रखा है. सबडिविजन-3 की तीसरी रोटेशन में भारत की ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंता और निश्का अग्रवाल फ्लोर एक्सरसाइज में उतर रही हैं. वहीं सिंगापुर की एम्मा गोह, एशली याप, अन्नाबेल टैन और एम्मा याप भी इसी रोटेशन में हिस्सा ले रही हैं.
प्रतिष्ठा सामंता 13.025 के स्कोर के साथ सबसे आगे
जिम्नास्टिक्स में टॉप-आठ खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं. भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतिष्ठा सामंता 13.025 के स्कोर के साथ सबसे आगे हैं और प्रणति नायक 12.575 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं. इशिता रेवाले टॉप-8 की सूची में शामिल हैं.
जिम्नास्टिक्स में प्रतिष्ठा सामंता ने जगाई उम्मीद
भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान की शुरुआत वॉल्ट इवेंट से की. भारत के लिए प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, इशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंता एक्शन में हैं और सभी की नजरें व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं. भारत के लिए सबसे बड़ी उम्मीद प्रतिष्ठा सामंता ने जगाई, जिन्होंने 12.950 अंक हासिल कर भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. प्रणति नायक को 11.950, इशिता रेवाले को 11.750 और निश्का अग्रवाल को 11.450 अंक मिले.
जिम्नास्टिक्स में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
अब नजर जिम्नास्टिक्स एरीना पर है, जहां भारत की महिला टीम की प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, इशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंता सबडिवीजन-3 में चुनौती पेश कर रही हैं. चारों जिम्नास्ट वॉल्ट स्पर्धा में दो-दो प्रयास करेंगी और उनका लक्ष्य व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करना होगा. अनुभवी प्रणति नायक पर खास नजरें रहेंगी, जबकि युवा खिलाड़ियों के पास भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर है. भारत को उम्मीद होगी कि उसकी जिम्नास्ट्स दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह पक्की करें.
पुतुल सोनोवाल को मिली अभियान की पहली हार
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पुतुल सोनोवाल को अपने अभियान की पहली हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया की इज़्ज़त ज़ुल्केपले ने उन्हें सीधे सेटों में 2-0 (8-4, 9-8) से मात दी. लगातार तीन मुकाबले जीत चुके ज़ुल्केपले ने इस जीत के साथ अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की. वहीं, पुतुल का बिना हार के चला आ रहा अभियान थम गया, हालांकि भारतीय खिलाड़ी के पास वापसी का मौका रहेगा. उनका अगला मुकाबला रविवार शाम 7:15 बजे (IST) माल्टा के शॉन पार्निस के खिलाफ होगा.
बॉल्स में अंतर घटकर केवल एक अंक का रह गया
भारतीय खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल और मलेशिया की इज्जत शमीर दजुल्केपले के बीच लॉन बॉल्स मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है. शुरुआती बढ़त बनाने वाली मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पुतुल ने चौथे एंड में 2 अंक हासिल कर शानदार वापसी की. इसके बाद स्कोर 8-4 और 5-4 रहा, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतर घटकर केवल एक अंक का रह गया.
बॉल्स का मुकाबला हुआ रोमांचक
भारतीय खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल और मलेशिया की इज्जत शमीर दजुल्केपले के बीच लॉन बॉल्स मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है. शुरुआती बढ़त बनाने वाली मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पुतुल ने चौथे एंड में 2 अंक हासिल कर शानदार वापसी की. इसके बाद स्कोर 8-4 और 5-4 रहा, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतर घटकर केवल एक अंक का रह गया.
बॉल्स का मुकाबला जारी, एक्शन में पुतुल सोनोवाल और इज्जत शमीर
बॉल्स में भारतीय पुतुल सोनोवाल पुरुषों के सिंगल्स के सेक्शनल प्ले में मलेशिया के इज्जत शमीर ज़ुल्केप्ले का सामना कर रहे हैं.
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में वेल्स ने इंडिया को 16-1 से हराया
वेल्स ने अपने 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल विमेंस पूल मैच में इंडिया को 16-1 से हराया. यह बहुत ही एकतरफा मुकाबला था, इंडिया ने 1-पॉइंट थ्रो के जरिए स्कोरबोर्ड पर जगह बनाई, जो 12 कोशिशों में से एकमात्र सफल थ्रो था. इंडिया के अगले मैच स्कॉटलैंड और नाइजीरिया के खिलाफ होंगे, जो उनके साथ पूल B में हैं.
बॉल्स में भारतीय महिला जोड़ी ने लगातार अपना तीसरा मैच जीता
रूपा रानी की तीनों कोशिशें पूरी हो चुकी हैं और उन्होंने भारत को जीत के लिए सबसे अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है. भारतीयों ने टाई-ब्रेकर में शानदार 2-0 से जीत हासिल की और उनका जीत का सिलसिला जारी है.
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: भारत बनाम वेल्स का मुकाबला जारी
इस बीच 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत का अभियान पूल B के मैच में भारत बनाम वेल्स के साथ शुरू हो गया है. वेल्स ने मजबूत शुरुआत की है और पहले पीरियड में ही 7-1 से आगे है.
आर्यन नेहरा पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट में 8वें स्थान पर रहे
चौथी और सबसे तेज़ हीट में हिस्सा लेने वाले आर्यन नेहरा 4:00.26 के समय के साथ 8वें (और आखिरी) स्थान पर रहे. उनका क्वालिफ़िकेशन मार्क 3:55.54 था, इसलिए वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहे. असल में, वह अपनी हीट में अकेले ऐसे तैराक थे जिन्होंने 4 मिनट से ज़्यादा का समय लिया.
दक्षन शशिकुमार पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट में 7वें स्थान पर रहे
तैराकी में दक्षन शशिकुमार पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट में 7वें स्थान पर रहे. आठ तैराकों के बीच हुई अपनी हीट में दक्षन शशिकुमार ने 3:58.09 का समय लिया और 7वें स्थान पर रहे. उनका CWG क्वालिफ़िकेशन मार्क 3:57.70 था, इसलिए वे अपने स्टैंडर्ड से लगभग एक सेकंड पीछे रह गए.
भारत के खिलाफ दूसरे सेट में टोंगा अब 4-0 से आगे
भारत के लिए दूसरा सेट अच्छा नहीं दिख रहा है, क्योंकि टोंगा ने एक और पॉइंट के साथ दूसरा एंड भी जीत लिया है. वे अब 4-0 से आगे हैं. रूपा रानी एंड की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं कर पा रही हैं कि पिंकी अपनी सटीकता से एंड के आखिर में खेल पर पकड़ बना सकें.
बॉल्स: टोंगा दूसरे सेट में 3-0 से आगे
टोंगा के लिए तीसरे एंड की शुरुआत शानदार रही. भारत की बॉल जैक के सबसे करीब थी, लेकिन अपने आखिरी शॉट में टोंगा ने जैक को ज़ोर से मारकर डिच (गड्ढे) में पहुंचा दिया. डिच के सबसे करीब टोंगा की तीन बॉल्स थीं, इसलिए पहले एंड के बाद टोंगा दूसरे सेट में 3-0 से आगे हो गया. हालाँकि, अभी भी चार एंड बाकी हैं.
बॉल्स में भारत बनाम टोंगा का मुकाबला जारी
बॉल्स में पहला एंड एक पॉइंट से हारने के बाद, शुरुआती सेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है. रूपा रानी और पिंकी ने खेल पर पूरी पकड़ बना ली है और पहला सेट 5-2 से जीत लिया है. महिला पेयर्स इवेंट के इस सेक्शन में लगातार तीसरी जीत से भारतीय टीम अब बस एक सेट दूर है और उनकी नज़रें सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने पर हैं.
Commonwealth Games LIVE: भारत की नजर अब तैराकी इवेंट पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की नजर अब तैराकी स्पर्धा पर होगी, जहां पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा चुनौती पेश करेंगे. दोनों भारतीय तैराक शानदार प्रदर्शन कर हीट से अगले दौर में जगह बनाने के इरादे से पूल में उतरेंगे. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि दक्षन और आर्यन अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए देश को इस प्रतिष्ठित इवेंट में मजबूत शुरुआत दिलाएं.
सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60kg वर्ग के आखिरी राउंड में दर्ज की जीत
बॉक्सिंग में सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60kg वर्ग के आखिरी राउंड में जीत दर्ज की है. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री की है. सचिन ने केओमा अल-अहमदीह को हराकर शानदार वापसी की है.
Commonwealth Games LIVE Updates: बॉक्सिंग में सचिन सिवाच और केओमा अल-अहमदीह के बीच मुकाबला
बॉक्सिंग में भारत के सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के 'राउंड ऑफ़ 32' में कनाडा के केओमा अल-अहमदीह का सामना कर रहे हैं. दूसरे राउंड में समय बीतने के साथ भारतीय बॉक्सर फिर से कोने में घिर गए, लेकिन वे बाहर निकले और आखिरी कुछ सेकंड में ताबड़तोड़ पंच मारे.
Commonwealth Games LIVE Updates: नीरज चोपड़ा ग्लासगो पहुंच चुके हैं
The CHAMPION is here! 🙌🏽💪🏼 @glasgow_2026 #WeAreTeamIndia | #Cheer4Bharat | #TogetherWeDream @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/M5hmkdXewT
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 24, 2026
Commonwealth Games LIVE Updates: तीसरे दिन भारत का शेड्यूल
लॉन बॉल्स, पैरा लॉन बॉल्स
दोपहर 3:50 बजे: महिला युगल, सेक्शन B
पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की (भारत) बनाम पेरिस बेकर और मिलिका नाथन (टोंगा)
शाम साढ़े 7 बजे: पुरुष एकल, सेक्शन D
पुतुल सोनोवाल (भारत) बनाम इज्जत जुल्केपल (मलेशिया)
तैराकी, पैरा तैराकी
शाम 4:19 बजे: पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स
भारत: धक्षन शशिकुमार (हीट-3), आर्यन नेहरा (हीट-4)
रात 11:35: पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
भारत: धक्षन शशिकुमार, आर्यन नेहरा
बता दें कि फाइनल में जगह हीट्स से क्वालिफाई करने पर मिलेगी, यह मेडल के लिए होगा
मुक्केबाजी
शाम 4:00 बजे: पुरुष 60 किग्रा, राउंड ऑफ 32
सचिन सिवाच (भारत) बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा)
लचेयर बास्केटबॉल (3x3)
शाम 4:35 बजे: महिला पूल-B
वेल्स बनाम भारत (लक्ष्मी रायन्नावर, रितु इरेंगबम, रीना गुप्ता, मीनाक्षी जाधव)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
रात 8:15 बजे: महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (सबडिविजन-1)
भारत: प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंत.
Commonwealth Games LIVE Updates: भारत को पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रान्ज मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया. पैरा पावरलिफ्टर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. झंडू को देश के लिए पहला मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन..उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है. झंडू को बधाई. उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है. हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है."
Commonwealth Games LIVE Updates: भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा, फैन्स SonyLIV मोबाइल ऐप पर CWG की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में देख सकते हैं.
Commonwealth Games LIVE Updates: तीसरे दिन भारत के अहम इवेंट्स
🇮🇳 CWG 2026 | India’s Schedule for July 25
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) July 25, 2026
Second day awaits Team India in Glasgow with action across Lawn Bowls, Boxing, Swimming, 3x3 Wheelchair Basketball, and Artistic Gymnastics.
👀 Key events to watch:
🥊 Sachin Siwach opens his boxing campaign in the Men’s 60kg Round of… pic.twitter.com/XPuaYtPJOm
Commonwealth Games LIVE Updates: भारत की नजर मेडल हासिल करने पर
आज तीसरे दिन भारत के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने परफॉर्मेंस से भारतीयों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे. ग्लासगो में टीम इंडिया कई इवेंट्स में फिर से एक्शन में है और एथलीट शुरुआती दो दिनों के मोमेंटम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.