विज्ञापन

Budget Watch LIVE: हिंदी में यहां सुनें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Budget LIVE 2026: आम बजट अगर आपको लाइव सुनना है तो आप यहां एनडीटीवी यूट्यूब पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुन सकते हैं. इससे आपको लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे.

Budget Watch LIVE: हिंदी में यहां सुनें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
Budget 2026 LIVE

Watch Budget LIVE: अब से कुछ देर बाद ही आम बजट पेश किया जा रहा है. अगर आप घर पर नहीं हैं, सफर कर रहे हैं या टीवी देखना पसंद नहीं करते तो आप यूट्यूब पर लाइव भी बजट के एक-एक पल का अपडेट्स देख सकते हैं. आम बजट अगर आपको लाइव देखना है और सटीक और विश्वसनीय जानकारी चाहिए तो एनडीटीवी के यूट्यूब लाइव चैनल पर जाएं. यहां आपको वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण हिंदी में सुनने को मिलेगा. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह घर से निकलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. फिर बजट टीम के साथ फोटो सेशन हुआ. सीतारमण उसके बाद संसद भवन पहुंचीं. जहां से उन्होंने 11 बजे बजट पेश किया. सीतारमण का यह लगातार 9वां बजट है और इसके साथ ही वो नया रिकॉर्ड कायम करने वाली हैं. 

NDTV यूट्यूब पर बजट भाषण LIVE

ये भी पढ़ें-  पति-पत्नी को एक ही इनकम टैक्स दाखिल करने की मिलेगी छूट! आम बजट में हो सकता है बड़े बदलाव का ऐलान

आम बजट में इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़े अहम दस्तावेज पेश कर सकती हैं. ट्रंप टैरिफ के टेंशन के बीच ऐसे नए प्रस्ताव ला सकती हैं, जिससे लोग ज्यादा खर्च करें और मार्केट में पूंजी का प्रवाह बढ़े. किसान सम्मान निधि की राशि भी 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना की जा सकती है. एजुकेशन लोन पर भी सरकार राहत दे सकती है. पति और पत्नी को एक साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सुविधा दे सकती है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट आज 11 बजे पेश कर दिया. उन्होंने कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार होने वाला पहला बजट है. उन्होंने तीन कर्तव्य भी गिनाए. उन्होंने उत्पादकता बढ़ाने का कर्तव्य बताया. सबका साथ सबका विकास के साथ समान अवसर को भी बड़ा कर्तव्य बताया. उन्होंने वैश्विक अस्थिरता का इशारा करते हुए निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया. तीसरा लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की बात कही. उन्होंने आर्थिक विकास में तेजी लाने का लक्ष्य रखा. मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना, चैंपियन एमएसएमई को आगे लाना, ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना, शहरों को विकसित करना इसमें शामिल है. 

संसद की आधिकारिक साइट पर देखें बजट भाषण LIVE

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com