विज्ञापन

Budget 2026: नया घर खरीदने वालों के लिए बजट के पिटारे से क्‍या-क्‍या निकला?

Budget 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) में मिडिल क्लास को फायदा देते हुए इसमें विस्तार किया गया है. शहरी क्षेत्रों में 1 करोड़ घरों के लिए 10 लाख करोड़ निवेश को बढ़ाया है

Budget 2026: नया घर खरीदने वालों के लिए बजट के पिटारे से क्‍या-क्‍या निकला?

Budget 2026: बबजट 2026-27 की घोषणा हो चुकी है. देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने लगभग 85 मिनट के भाषण में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. इसमें नया घर खरीदने वालों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं, जिससे आप अपने सपनों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. आवास योजना से लेकर टैक्स में छूट तक के फायदे इस बार के बजट में हैं. कहा जा सकता है कि मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर कई सुविधाएं शुरू की है. 

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार का प्लान

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामिण) में पैसे को बढ़ाया गया है, जिससे गांव में रहने वाले लोगों को घर लेने में आसानी होगी. सरकार ने इस बजट में आवंटन पिछले साल के ₹32,500 करोड़ से बढ़कर ₹54,917 करोड़ कर दिया है.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) में मिडिल क्लास को फायदा देते हुए इसमें विस्तार किया गया है. शहरी क्षेत्रों में 1 करोड़ घरों के लिए 10 लाख करोड़ निवेश को बढ़ाया है, जिसमें 2.3 लाख करोड़ की सब्सिडी शामिल है.

होम लोन पर मिलती रहेगी टैक्स छूट

इन सभी योजनाओं के साथ होम लोन पर सेक्शन 24 के तहत ₹2 लाख ब्याज छूट और सेक्शन 80C में प्रिंसिपल पर डिडक्शन बरकरार रखा गया है. यानी अगर आप लोन पर घर लेते हैं और टैक्स के दायरे में हैं तो इस छूट का फायदा आपको मिलता रहेगा.

आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर?

भले ही पुरानी टैक्स छूट (Section 24 और 80C) बरकरार हैं, लेकिन किसी नए इंटरेस्ट सबवेंशन का ऐलान ना होने से मिडिल क्लास को अभी भी सस्ते होम लोन का इंतजार है. क्रेडाई (CREDAI) के अनुसार, अगर प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो भविष्य में शहरी इलाकों में किराए बढ़ सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget 2026, Budget 2026 Agriculture, Budget 2026 10 Points, Budget 2026 Announcements, Budget 2026 Beneficiaries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com