- क्लब के होम ग्राउंड Morumbi Stadium में मैच का ले सकते हैं लुत्फ
- São Paulo FC पहला ऐसा फुटबॉल क्लब है जो क्रिप्टो पेमेंट शुरू कर रहा है
- São Paulo FC ने Bitso के माध्यम से शुरू की है सर्विस
ब्राजील में फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने के लिए फैन्स अब क्रिप्टोकरेंसी में भी मैच के टिकट खरीद सकते हैं. 22 बार ब्राजील की टॉप डिवीजन फुटबॉल लीग की विनर São Paulo FC ने फैन्स के लिए ये सुविधा जारी की है. São Paulo FC पहला ऐसा फुटबॉल क्लब होगा जो देश में क्रिप्टोकरेंसी में टिकट सुविधा मुहैया कराएगा. इसके लिए फुटबॉल क्लब ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Bitso के साथ भागीदारी की है जो कि क्लब का ऑफिशिअल स्पॉन्सर भी है. जिन क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीदे जा सकेंगे उसमें शिबा इनु का भी नाम है. Bitso ने जनवरी में प्लेटफॉर्म पर शिबा इनु के सपोर्ट की घोषणा की थी.
घोषणा के अनुसार, São Paulo फैन्स अब फुटबॉल मैच देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद सकते हैं और क्लब के होम ग्राउंड Morumbi Stadium में मैच का मजा ले सकते हैं. Bitso क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Bitcoin (BTC), Dogecoin (DOGE), Shiba inu (SHIB), Bitcoin cash (BCH), Ethereum (ETH), Wrapped Bitcoin (WBTC), Litecoin (LTC) और UD Dollar से जुड़े पांच स्टेबल कॉइन्स को सपोर्ट करता है. क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट की ये सुविधा फिलहाल केवल रजिस्टर्ड सपोर्टर्स के लिए उपलब्ध है जिनके पास मेंबरशिप कार्ड होंगे. हालांकि, क्लब और एक्सचेंज आने वाले समय में साधारण पब्लिक के लिए भी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का विकल्प दे सकते हैं.
Tem novidade na área para você, sócio torcedor! ????
— Sócio Torcedor | São Paulo FC (@SocioTorcedor) June 2, 2022
Em parceria com a @BitsoBr, patrocinadora oficial do @SaoPauloFC, agora, a #TorcidaQueConduz pode comprar ingressos para jogos no Morumbi pagando em criptomoedas, não é demais?
(+) pic.twitter.com/t0gbunPpZr
Bitso का इस बारे में कहना है कि जब से हमने क्लब के साथ पार्टनरशिप की है, फैन्स को क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद का विकल्प देना हमारा मुख्य लक्ष्य था. वहीं, São Paulo FC ने दावा किया है कि इस कदम से साबित हो गया है कि ब्राजील के फुटबॉल क्षेत्र में हमारी टीम इनोवेशन के लिए हमेशा आगे है.
Crypto खेल के क्षेत्र में जोशगर्मी से अपनी जगह बना रहा है. फुटबॉल उन खेलों में से एक है जिसने इस नई टेक्नोलॉजी को खुली बांहों से अपनाया है. दुनिया भर में कई प्रमुख खेल क्लबों ने क्रिप्टो और ब्लॉकचेन तकनीक को विभिन्न रूपों में अपनाया है. कुछ क्लब फैन्स को खेल से ज्यादा अच्छे तरीके से जोड़ने के लिए एनएफटी कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं जिसके लिए वे क्रिप्टो कंपनियों के साथ भागीदारी कर रहे हैं. वहीं, कुछ ने टिकट बिक्री के लिए क्रिप्टो पेमेंट्स को स्वीकार करना शुरू कर दिया है, जिनमें São Paulo FC भी एक है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं