विज्ञापन

Bank Open or Not Today: आज 13 जून शनिवार को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें

Bank Close or not: बैंक से जुड़े कामों के लिए आपको ये जान लेना जरूरी है कि आज शनिवार को आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद. साथ ही जून में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, अलग-अलग राज्‍यों और शहरों के अनुसार, यहां बैंक के छुट्टियों की लिस्‍ट दी गई है.

Bank Open or Not Today: आज 13 जून शनिवार को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें
आज बैंक खुला है या बंद?
Source: NDTV Graphics/Canva

13 June 2026 Bank Holiday: आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले हों, या फिर अपना बिजनेस करने वाले, बैंक से जुड़े काम भला किस फैमिली में नहीं होते! हालांकि जरूरी नहीं कि बैंक से जुड़े कामों के लिए आपको हर दिन आपको फुरसत ही रहे. जरूरी ये भी नहीं कि जिस दिन आपको फुरसत हो, उस दिन बैंक भी खुले हों. हो सकता है कि आपकी छुट्टी जिस दिन हो, उस दिन दुर्योगवश बैंक बंद हों. ऐसा अक्‍सर पर्व-त्‍यौहारों, सरकारी छुट्टियों में होता है या फिर कुछेक शनिवार को भी. जैसे कि रामनवमी, मजदूर दिवस, बकरीद जैसे मौकों पर. खैर आज ऐसा न हो, इस‍के लिए ये जान लेना जरूरी है कि आज आपके शहर में बंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे.

आज 13 जून है और दिन है शनिवार. RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है, लेकिन ये जरूरी नहीं कि आज देशभर में बैंक खुले रहेंगे. घर से निकलने से पहले ये जान लीजिए कि बैंक आज खुले रहेंगे या बंद. हम ये भी बता देंगे कि इस महीने और कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ताकि आप बैंकिंग से जुड़े काम अपनी सुविधानुसार करा सकें. 

कई कामों के लिए बैंक जाना होता है जरूरी

डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी हो जाता है. चाहे आपको या घर-परिवार में किसी को नया खाता खुलवाना हो, किस का पासबुक अपडेट करवाना हो, किसी को पेमेंट करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन, लॉकर वगैरह के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है. 

आज 13 जून को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Close?

अगर आप आज यानी शनिवार, 13 जून को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सार्वजनिक छुट्टियों वाली लिस्‍ट में आज की तारीख तो शामिल नहीं है, लेकिन साथ ही RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं.

जब हमने कैलेंडर देखा तो पता चला कि आज 13 जून को महीने का दूसरा शनिवार है, यानी RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप आज बैंक के काम के लिए निकलने का मन बना रहे थे तो इसे कैंसिल कर दें. अब सभी बैंक सोमवार को ही खुलेंगे. 

इस महीने बैंकों के लिए शनिवार के नियम  

6 जून: पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहे थे.  
13 जून: दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं
20 जून: तीसरा शनिवार: देशभर में सारे बैंक खुले रहेंगे.
29 जून: चौथा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

जून में 11 दिन छु्ट्टियां  | BANK HOLIDAYS IN JUNE 2026

इस महीने देश के अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग तारीखों को बैंक बंद रहेंगे. पूरी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं. 

जून 2026 में बैंक अवकाश (Bank Holidays)

15 जून (सोमवार):  YMA दिवस / राजा संक्रांति-  इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:

  • आइजोल (YMA दिवस)
  • भुवनेश्वर (राजा संक्रांति)

25 जून (गुरुवार)- मुहर्रम - इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:

  • विजयवाड़ा

26 जून (शुक्रवार) – मुहर्रम / आशूरा- इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:

  • अगरतला
  • आइजोल
  • बेलापुर
  • बेंगलुरु
  • भोपाल
  • चेन्नई
  • हैदराबाद
  • जम्मू
  • कानपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • नई दिल्ली
  • पटना
  • रायपुर
  • रांची
  • श्रीनगर

29 जून (सोमवार)- संत गुरु कबीर जयंती- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:

  • शिमला

30 जून (मंगलवार)- रेम्ना नी (Remna Ni)- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:

  • आइजोल

...ताकि आपको परेशान न होना पड़े 

भले ही डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है. 

बैंकों के बंद होने से आम ग्राहकों के बैंकिंग से जुड़े कुछ काम प्रभावित होते हैं. इसलिए, ग्राहकों को अक्‍सर सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें ताकि उनके लेन-देन और बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे हो सकें. 

ये भी पढ़ें: उज्‍ज्वला योजना में LPG सिलेंडर 9 से घटाकर 4 क्‍यों किए? सरकार का जवाब आ गया! पेट्रोलियम मंत्री ने बताई वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close, Bank Close, Bank Band Hai Ya Khula Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com