विज्ञापन

Bank Open or Not Today: आज 2 मई, शनिवार को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद, यहां फटाफट चेक करते जाइए

Bank Close or Open Today: डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है.

Bank Open or Not Today: आज 2 मई, शनिवार को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद, यहां फटाफट चेक करते जाइए
Bank Open or Close Today: बैंक आज आपके शहर में खुला है बंद कर लीजिए
(AI Generated by NDTV)

Bank Open or Close Today: हो गई सोमवार से शुक्रवार तक की जॉब? शारीरिक भागदौड़ हो या दिमागी कसरत, 5 दिन के लगातार काम के बाद शनिवार-रविवार थोड़ा सुकून तो लेकर आता ही है. आज यानी शनिवार से महीने का पहला वीकेंड शुरू है. ऑफिस तो नहीं जाना है, पर दूसरे जरूरी काम तो निबटाने होंगे न! जैसे कि बैंक से जुड़े काम. ऐसा सोचने वाले आप अकेले व्‍यक्ति नहीं हैं. बहुत सारे लोग सोमवार से शुक्रवार की जॉब या बिजनेस या दूसरे प्रोफेशन में व्‍यस्‍त रहते हैं और यही सोचते हैं कि बैंक जाने का काम, शनिवार को निपटा लिया जाएगा. है कि नहीं? 

अब दिक्‍कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते या हर शनिवार को बैंक में छुट्टी नहीं होती. कुछ शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, कुछ शनिवार को बंद. आज बैंक खुला है या बंद, ये सवाल शनिवार के दिन अक्सर लोगों के मन में हो सकता है.  तो फिर आइए यहां जान लीजिए आज बैंक खुला है या बंद. 

कई कामों के लिए बैंक जाना है जरूरी

भले ही डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है. 

आज 3 मई को को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Close?

अगर आप आज यानी शनिवार, 2 मई को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बात है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों वाली लिस्‍ट में आज की तारीख शामिल नहीं है. साथ ही RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं.

चूंकि आज 3 मई, महीने का पहला शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक खुले रहेंगे. आज किसी प्रमुख पर्व या त्योहार की छुट्टी भी नहीं है, इसलिए आप बिना किसी टेंशन के अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जा सकते हैं.

बैंकों के लिए शनिवार के नियम 

  • पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहते हैं 
  • दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं
  • तीसरा शनिवार: देशभर में सारे बैंक खुले रहेंगे.
  • चौथा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
Latest and Breaking News on NDTV

मई 2026 में कहां, कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

  1. 3 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
  2. 9 मई को दूसरे शनिवार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  3. 10 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
  4. 16 मई को सिक्किम में ‘स्टेट डे' यानी सिक्किम दिवस के कारण वहां के बैंक बंद रहेंगे.
  5. 17 मई : इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.  
  6. 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
  7. 24 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.   
  8. 26 मई को काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
  9. 27 मई को देश के ज्यादातर राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं. 
  10. 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा और बिहार जैसे राज्यों में बकरीद की छुट्टी रहेगी. 
  11. 31 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.  

जम्मू और श्रीनगर में 27 और 28 दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक की शाखाएं बंद रहने पर या फिर ऐसे भी, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहती हैं. ऐसे में डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए आप अपने जरूरी काम बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  नोएडा@50: 1,000 करोड़ का ताज, MNCs, जापानी सिटी, US-दुबई की नजर! न्‍यू नोएडा में किधर आने वाली हैं कौन-सी कंपनियां?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com