विज्ञापन

Bank Holiday 2026: मई में 31 दिनों में से 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेगी छुट्टी,ये रही RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

RBI May Bank Holidays List: RBI के अनुसार पूरे देश में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं.एक राज्य में बैंक बंद हो सकता है, जबकि दूसरे राज्य में खुला रह सकता है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bank Holiday 2026: मई में 31 दिनों में से 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेगी छुट्टी,ये रही RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Bank Holidays in May 2026: 1 मई को देश के ज्यादातर राज्यों में मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
नई दिल्ली:

अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक मई 2026 में कुल 31 दिनों में से 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें वीकेंड, त्योहार और अलग-अलग राज्यों की छुट्टियां शामिल हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले हॉलिडे डेट जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि जरूरी काम निपटाने घर से निकले और बैंक पहुंचने पर वहां ताला लटका मिले.

ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई के महीने में कब-कब और कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहने वाली है ताकि आप उससे पहले अपना जरूरी काम निपटा सकें.

मई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI के अनुसार मई महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं. सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक इसी कैलेंडर को फॉलो करते हैं.

वीकेंड की छुट्टियां, इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद

मई 2026 में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं, इसलिए 3, 10, 17, 24 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 9 मई (दूसरा शनिवार) और 23 मई (चौथा शनिवार) को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, RBI के अनुसार पूरे देश में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं. राज्यों के हिसाब से बैंक छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. एक राज्य में बैंक बंद हो सकता है, जबकि दूसरे राज्य में खुला रह सकता है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

देश के अलग-अलग राज्यों में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?

  • 1 मई को देश के ज्यादातर राज्यों में मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि कुछ राज्यों जैसे मेघालय, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और गुजरात में बैंक खुले रह सकते हैं.
  • 9 मई को दूसरे शनिवार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 मई को सिक्किम में ‘स्टेट डे' यानी सिक्किम दिवस के कारण वहां के बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 मई को काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मई को देश के ज्यादातर राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं. 
  • 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा और बिहार जैसे राज्यों में बकरीद की छुट्टी रहेगी. 

बता दें कि जम्मू और श्रीनगर में 27 और 28 दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ्गर आप इन जगहों पर रहते हैं तो पहले से अटके काम निपटा लें.

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग जैसी सेवाएं चालू रहेंगी. आप बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, फंड ट्रांसफर और टिकट बुकिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा कैश की जरुरत पड़े तो एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.

बैंक जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्ट

अगर आप SBI, HDFC या किसी भी बैंक में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले RBI की हॉलीडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. मई महीने में ज्यादा छुट्टियां होने की वजह से बैंकिंग से जुड़े काम पहले से प्लान करना जरूरी है. वरना छुट्टी के दिन बैंक जाकर आपको परेशानी हो सकती है.सही प्लानिंग से आप अपना समय और परेशानी दोनों बचा सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com