विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? 23 अप्रैल को आपके शहर में बैंक की छुट्टी है या नहीं, घर से निकलने से पहले देखें अप्रैल की पूरी लिस्ट

Bank holidays On 23 April :तमिलनाडु और बंगाल के इन इलाकों में आज नहीं होगा कामकाज.. जानें क्यों बंद हैं बैंक.

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? 23 अप्रैल को आपके शहर में बैंक की छुट्टी है या नहीं, घर से निकलने से पहले देखें अप्रैल की पूरी लिस्ट
Today Bank open or closed: तमिलनाडु और बंगाल चुनाव के चलते बैंक बंद,आज बैंक जाने से पहले देख लें बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर ध्यान से पढ़ लीजिए. देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और चुनावों के चलते छुट्टियों का कैलेंडर अलग होता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल महीने के लिए छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें आज के दिन को लेकर कुछ जरूरी अपडेट्स हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि आज यानी 23 अप्रैल, गुरुवार को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? 

आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसकी वजह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections 2026) है. आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर (RBI Holiday List) के अनुसार, पूरे तमिलनाडु राज्य में वोटिंग के चलते बैंकों में छुट्टी दी गई है. 

पश्चिम बंगाल में आज बैंक खुला है या नहीं?

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में भी आज पहले फेज (West Bengal Elections 2026 Phase 1 Voting) की वोटिंग हो रही है. हालांकि, बंगाल में पूरे राज्य में छुट्टी नहीं है, बल्कि सिर्फ उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों (Constituencies) में बैंक बंद रहेंगे जहां आज वोट डाले जा रहे हैं.

हालांकि, अन्य राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह ही काम करेंगे.यानी अगर आप यूपी, बिहार या किसी और राज्य में रहते हैं तो आराम से बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. 

25 और 26 अप्रैल को भी देशभर में बंद रहेंगे बैंक

अगर आपका काम आज हो भी जाता है, तो याद र इस हफ्ते के अंत में फिर से बैंकों पर ताला लगने वाला है.यानी बैंकों में लगातार छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा.

  • 25 अप्रैल 2026: महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday) होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अप्रैल 2026: रविवार (Sunday) की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम कराने हैं, तो उन्हें समय रहते प्लान कर लें.

ऑनलाइन बैंकिंग का ले सकते हैं सहारा

बैंकों ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंकिंग से जुड़ी सर्विस रुक जाएगी. बैंक की छुट्टी के दिनों में भी आप नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) और UPI के जरिए पैसे का लेनदेन कर सकते हैं. एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी चालू रहेगी. हालांकि, ब्रांच में होने वाले फिजिकल काम जैसे पासबुक प्रिंटिंग या नया अकाउंट खोलना आदि के लिए आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा.

RBI की हॉलिडे लिस्ट जरूर करें चेक

आरबीआई हर साल की शुरुआत में ही छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देता है. ये छुट्टियां राज्यवार अलग हो सकती हैं क्योंकि हर राज्यों के अपने स्थानीय त्योहार और चुनावी कार्यक्रम होते हैं. इसलिए, किसी भी जरूरी काम के लिए घर से निकलने से पहले एक बार अपने राज्य या शहरों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर कंफर्म कर लें. इससे आप बेवजह की भागदौड़ और परेशानी से बच सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com