विज्ञापन

Bank Holiday: बैंक जाने की है तैयारी? अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

22 जून से 28 जून के बीच देश के कई राज्यों में बैंक 4 दिन बंद रहने वाले हैं. इसमें रथ यात्र, मुहर्रम, चौथे शनिवार के साथ रविवार शामिल है. ब्रांच जाने से पहले इस खबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लीजिए.

Bank Holiday: बैंक जाने की है तैयारी? अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम
आने वाले हफ्ते में बैंक कई खास मौकों पर बंद रहने वाले हैं. घर से निकलने से पहले जरा छुट्टियों की लिस्ट जान लीजिए.
NDTV PROFIT

आने वाले हफ्ते में बैंक से जुड़ा अगर कोई काम है तो जरा इस खबर को पूरा पढ़ लीजिए. कहीं ऐसा ना हो इतनी भीषण गर्मी में बैंक जाएं और वहां गेट पर लगे ताले को देखकर मायूस होकर लौटना पड़े. आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते यानी 22 जून से 28 जून के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं. इस एक हफ्ते में रथ यात्रा के साथ मुहर्रम है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी. साथ ही हफ्ते का चौथा शनिवार भी इस वीक में पड़ रहा है. खबर में आपको बताते हैं कि आने वाले हफ्ते में किस दिन और कहां बैंक बंद रहने वाले हैं. 

बैंक की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • 22 जून यानी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा है. इस दिन ओडिशा के साथ गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जिसकी वजह से बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.
  • 26 जून यानी शुक्रवार को मुहर्रम है. मुहर्रम के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी. दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, एमपी और पश्चिम बंगाल के साथ कई बड़े राज्यों में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी.
  • 27 जून यानी महीने का चौथा शनिवार. आरबीआई के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट बैंक से लेकर सरकारी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में 27 जून को पूरे देशभर के बैंकों पर आपको ताला लटका हुआ नजर आएगा.
  • 28 जून यानी रविवार. हमेशा के जैसे रविवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद?

मुहर्रम के मौके पर देश के कई बड़े राज्यों में बैंक की छुट्टी है. इसके बाद चौथा शनिवार और फिर रविवार है. ऐसे में आपके लिए लगातार 3 दिन बैंक नहीं खुलेंगे. इसलिए अपने चेक क्लियरेंस जैसे कामों को समय रहते ही पहले निपटाना समझदारी भरा फैसला है.

डिजिटल बैंकिंग हमेशा के जैसे रहेगी चालू

बैंकों की ब्रांच बंद होने का मतलब ये कतई नहीं है कि आपकी बैंकिंग सर्विस पूरी तरह से रुक जाएगी. भले ही आप बैंक जाकर पैसे जमा या निकाल नहीं पाएं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल हमेशा कर पाएंगे. यानी आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के जरिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. 

इसके अलावा कैश की जरूरत के लिए देश के सभी एटीएम हमेशा के जैसे 24 घंटे खुले रहेंगे. साथ ही गूगल पे, पेटीएम और दूसरे यूपीआई प्लेटफॉर्म्स की मदद से डिजिटल लेनदेन बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
साल 2018 से पत्रकारिता जारी है. इंडिया टुडे ग्रुप (बिज तक), न्यूज नेशन, न्यूज 24 और अमर उजाला के बाद सफर एनडीटीवी आ पहुंचा है. यहां बतौर प्रोड्यूसर का... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com