विज्ञापन

Duty-Free Shopping: ऑनलाइन बुक करें सामान, एयरपोर्ट पर काउंटर से उठाएं, ऑफर ताबड़तोड़... एयर इंडिया-अदाणी एयरपोर्ट ने लॉन्‍च की सर्विस

Air India और Adani Airports ने ऑनलाइन Duty-Free Shopping प्लेटफॉर्म शुरू किया है. एयर पैसेंजर्स पहले ऑनलाइन सामान बुक कर एयरपोर्ट काउंटर से ले सकेंगे और 25% तक छूट पा सकेंगे. पूरी जानकारी यहां.

Duty-Free Shopping: ऑनलाइन बुक करें सामान, एयरपोर्ट पर काउंटर से उठाएं, ऑफर ताबड़तोड़... एयर इंडिया-अदाणी एयरपोर्ट ने लॉन्‍च की सर्विस
किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी ड्यूटी फ्री शॉपिंग की ये सुविधा.. अंदर जानिए
(File Photo)

हवाई यात्रा करने वालों के लिए ड्यूटी-फ्री शॉपिंग अब और आसान होने वाली है. एयर इंडिया और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने मिलकर एक नया ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री शॉपिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसके जरिए यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही अपनी पसंद का ड्यूटी-फ्री सामान ऑनलाइन देख सकेंगे, उसे प्री-ऑर्डर कर सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे.

यात्री को बुक किया गया सामान एयरपोर्ट के तय ड्यूटी-फ्री काउंटर से मिलेगा. यानी शॉपिंग के लिए एयरपोर्ट पर ज्यादा समय खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी-फ्री सामान पर 25% तक की छूट भी दी जा रही है.

ऑनलाइन शॉपिंग में क्या-क्या मिलेगा?

ऑनलाइन कैटलॉग में यात्रियों को कई तरह के प्रोडक्ट मिलेंगे. इनमें कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम, चॉकलेट, कन्फेक्शनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और शराब जैसी चीजें शामिल हैं. यात्री यात्रा से पहले इन प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से सामान बुक कर सकते हैं.

खास बात ये है कि 25% तक की शुरुआती छूट के अलावा पात्र यात्रियों को बैंक ऑफर और सीजनल ऑफर का फायदा भी मिल सकता है.

कैसे काम करेगी पूरी सर्विस?

इस सुविधा में यात्री को पहले एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उपलब्ध ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री कैटलॉग में जाना होगा. यहां से पसंद का सामान चुनकर प्री-ऑर्डर और ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा. यात्रा के दौरान एयरपोर्ट के निर्धारित ड्यूटी-फ्री काउंटर से सामान लिया जा सकेगा.

इन एयरपोर्ट से शुरू हुई सुविधा

फिलहाल ये ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री शॉपिंग सुविधा अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, मंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

कोडशेयर फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्री भी इसका फायदा उठा सकेंगे. इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों से जुड़े यात्री भी शामिल हैं.

महाराजा क्लब मेंबर को भी फायदा

एयर इंडिया के महाराजा क्लब के सदस्यों के लिए भी इस सुविधा में अतिरिक्त फायदा है. पात्र ड्यूटी-फ्री खरीदारी पर हर 100 रुपये खर्च करने पर 3 महाराजा पॉइंट्स मिलेंगे.

इस सुविधा का होगा विस्‍तार 

कंपनी के मुताबिक, इस साझेदारी का मकसद यात्रा की प्लानिंग से लेकर शॉपिंग, एयरपोर्ट पर सामान लेने और लॉयल्टी पॉइंट हासिल करने तक की पूरी प्रक्रिया को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसान बनाना है.

आगे चलकर इस सुविधा को दूसरे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक भी बढ़ाने की योजना है. यानी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करना और सामान एयरपोर्ट से लेना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.

यह भी पढ़ें : DA-DR Hike पर बड़ी खबर, दुर्गा पूजा से पहले 3-4% बढ़ोतरी का ऐलान संभव, जानें सैलरी पर असर

यह भी पढ़ें : UPI पर 18% GST लगेगा या इंश्‍योरेंस की तरह मिलेगी राहत? 7 अक्टूबर को फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Duty Free Shopping, Duty Free Shopping Guide, Air India Offers, Adani Airports, Adani Airports Holdings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com