विज्ञापन

Davos 2026: अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, महाराष्ट्र में 66 अरब डॉलर निवेश का ऐलान, धारावी से लेकर एयरपोर्ट तक का मेगा प्लान तैयार

दावोस में ग्लोबल लीडर्स नेताओं के बीच अदाणी ग्रुप ने कहा कि यह निवेश सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए या संपत्ति बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने के लिए है जो टिकाऊ हो और भारत की ग्लोबल इकॉनमी में हिस्सेदारी बढ़ाए.

Davos 2026: अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, महाराष्ट्र में 66 अरब डॉलर निवेश का ऐलान, धारावी से लेकर एयरपोर्ट तक का मेगा प्लान तैयार
Adani Group नवी मुंबई को भी एक बड़े ग्रोथ हब के रूप में तैयार कर रहा है.
  • अदाणी ग्रुप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में महाराष्ट्र के लिए 66 अरब डॉलर के निवेश का रोडमैप पेश किया है.
  • यह निवेश एविएशन, क्लीन एनर्जी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में किया जाएगा.
  • निवेश की अवधि 7 से 10 है और यह रोजगार, शहरों के विकास और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Davos 2026: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं सालाना बैठक में अदाणी ग्रुप ने महाराष्ट्र के विकास के लिए 66 अरब डॉलर (करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये) के भारी-भरकम निवेश का अब तक का सबसे बड़ा रोडमैप पेश किया है. ग्रुप ने बताया कि वह अगले कुछ सालों में राज्य में करीब 66 अरब डॉलर का निवेश करेगा. यह निवेश सिर्फ प्रोजेक्ट बनाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि रोजगार, शहरों के विकास और ग्रीन एनर्जी को भी नई रफ्तार देगा.

WEF 2026 में रखा महाराष्ट्र का बड़ा निवेश प्लान

दावोस में WEF की बैठक के दौरान Adani Group ने कहा कि यह निवेश योजना एविएशन, क्लीन एनर्जी, शहरों के विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में की जाएगी. ग्रुप ने साफ किया कि उसका फोकस अब अलग-अलग एसेट बनाने से आगे बढ़कर एक पूरा सिस्टम तैयार करने पर है, जो आने वाले समय की जरूरतों को पूरा कर सके.
 

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "सबसे अहम बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर एफडीआई महाराष्ट्र में आ रहा है.इस निवेश का इस्तेमाल अलग-अलग सेक्टर्स में किया जाएगा. शायद ही इससे पहले इतना बड़ी एफडीआई की डील साइन हुई हो. इस निवेश की वजह से कई नौकरियां पैदा होंगी."

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के निदेशक प्रणव अदाणी ने भारत की बढ़ती डिजिटल ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि. "डेटा सेंटर के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. वैश्विक कंपनियां भारत में अपना बेस बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं."

प्रणव अदाणी ने बताया कि, "डेटा सेंटर के नजरिए से भारत एक ग्लोबल हब बनने की राह पर है. भारत में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेटा स्टोर करने की जरूरतें भी बढ़ गई हैं. साथ ही भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विदेशी निवेशकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है."

धारावी रीडेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

महाराष्ट्र में अदाणी ग्रुप का एक बड़ा फोकस धारावी के रीडेवलपमेंट पर रहेगा. यह देश की सबसे चुनौतीपूर्ण शहरी परियोजनाओं में से एक मानी जाती है. योजना के तहत एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती को एक व्यवस्थित और आर्थिक रूप से मजबूत इलाके में बदला जाएगा, जहां रहने, काम करने और कारोबार की बेहतर सुविधाएं होंगी.

नवी मुंबई बनेगा नया ग्रोथ सेंटर

इसके अलावा,Adani Group नवी मुंबई को भी एक बड़े ग्रोथ हब के रूप में तैयार कर रहा है. इसका सेंटर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) है, जिसका ऑपरेशन 25 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है. यह एयरपोर्ट मुंबई क्षेत्र में हवाई सफर की क्षमता बढ़ाएगा और इसके आसपास लॉजिस्टिक्स, होटल इंडस्ट्री और कमर्शियल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगा.

निवेश से ही बनेंगे रोजगार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम Adani Group  या  हर उस निवेशक का स्वागत करेंगे जो महाराष्ट्र में निवेश  लेकर आएगा. उनका कहना है कि निवेश के बिना हमारे युवाओं के लिए नौकरियां पैदा नहीं होंगी, इसलिए सरकार ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स को समर्थन देगी.

7 से 10 साल में होगा निवेश

अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने बताया कि यह 66 अरब डॉलर का निवेश अगले 7 से 10 साल में अलग अलग चरणों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निवेश कई सेक्टर में फैला होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को लंबे समय तक फायदा मिलेगा.

डेटा सेंटर से लेकर ग्रीन पावर तक

इस निवेश प्लान में ग्रीन डेटा सेंटर पार्क भी शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 3000 मेगावॉट होगी. इसके अलावा एयरपोर्ट के पास एक इंटीग्रेटेड एरिना डिस्ट्रिक्ट, कोयला गैस से जुड़े प्रोजेक्ट, 8700 मेगावॉट की पंप स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट और सेमीकंडक्टर एंड डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट लगाने की योजना भी है.

दावोस में ग्लोबल लीडर्स नेताओं के बीच अदाणी ग्रुप ने कहा कि यह निवेश सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए या संपत्ति बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने के लिए है जो टिकाऊ हो और बड़े पैमाने पर रोजगार और विकास लेकर आए. ये सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल हो और भारत की ग्लोबल इकॉनमी में हिस्सेदारी बढ़ाए.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com