विज्ञापन

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की मौज! इस फॉर्मूले से 34 हजार से ज्यादा होगी मिनिमम सैलरी? देखें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का फायदा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि लाखों पेंशनभोगियों को भी मिलेगा. फिटमेंट फैक्टर में इजाफा होने से उनकी बेसिक पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी.

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की मौज! इस फॉर्मूले से 34 हजार से ज्यादा होगी मिनिमम सैलरी? देखें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशन होल्डर कर रहे हैं. इसी बीच वेतन आयोग को लेकर चर्चा सैलरी इंक्रीमेंट से ज्यादा उस कमाल के फॉर्मूले को लेकर हो रही है, जिससे कर्मचारियों के वेतन में तगड़ा उछाल ला सकता है. क्या है वो जादुई फॉर्मूला, इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं. 

5 फैमिली यूनिट का जादू

अमूमन वेतन आयोग में सैलरी बनाने के लिए अकरोयड फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमे 3 यूनिट के परिवार यानी पति, पत्नी और दो बच्चों को बेस माना जाता है. लेकिन अब कर्मचारियों ने डिमांड की है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे बढ़ाकर 5 फैमिली यूनिट किया जाए. ऐसे में अगर सरकार इस बात को मान लेती है तो फिटमेंट फैक्टर सीधे 3 से ऊपर जा सकता है, जो अफी 2.57 है. सीधा मतलब कि सैलरी में जबरदस्त जंप आने की उम्मीद है. 

8th Pay Commission

8th Pay Commission

समझें सैलरी की पूरी कैलकुलेशन

अभी के समय में 7वें वेतन आयोग में मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है. फिटमेंट फैक्टर 3 होने पर मिनिमम सैलरी 26 हजार रुपये और यूनियन की डिमांड मानने पर फिटमेंट फैक्टर 3.68 हो जाता है तो यही अमाउंट 34,560 रुपये के पास पहुंच जाएगा. 

पेंशन होल्डर्स के लिए खुशखबरी

8वें वेतन आयोग का फायदा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि लाखों पेंशनभोगियों को भी मिलेगा. फिटमेंट फैक्टर में इजाफा होने से उनकी बेसिक पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. इससे रिटायरमेंट के बाद का जीवन और सेफ बनेगा.

कब लागू हो रहा 8वां वेतन आयोग?

हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू हो जाता है. 7वें वेतन की बात करें तो ये साल 20216 में लागू कर दिया गया था. इस हिसाब से 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लग जाना चाहिए. हालांकि लागू कब होगा, इसके लिए सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी या ऐलान नहीं किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission, 8th Pay Commission 2026, 8th Pay Commission Approved, 8th Pay Commission Arrears, 8th Pay Commission Arrears Calculator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com