विज्ञापन

जुलाई से बदल रहे ये 7 बड़े नियम, जेब ढीली होने से पहले जान लें पूरी डिटेल

1 जुलाई 2026 से देश में आम नागरिक की जेब से जुड़े 7 बड़े नियम बदल रहे हैं. इसमें गैस सिलेंडर से लेकर आधार कार्ड में अपडेट, आईटीआर फाइलिंग की आखिरी डेट जैसे बड़े अपडेट शामिल है.

जुलाई से बदल रहे ये 7 बड़े नियम, जेब ढीली होने से पहले जान लें पूरी डिटेल
जुलाई के महीने में सिलेंडर की कीमत से लेकर आधार, इनकम टैक्स रिटर्न के नियम बदलने वाले हैं.
NDTV India

1st July 2026 Rules Change: जून का महीना अब खत्म होने की कगार पर है और जुलाई 2026 की शुरूआत होने को है. इस नए महीने से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. वैसे तो जुलाई के पहले दिन यानी 1 जुलाई को देश डॉक्टर्स डे और CA डे के तौर पर याद करता है. लेकिन आम नागरिक के लिए इस तारीख का मतलब उसके बटुए से जुड़ा होता है. इसलिए अगर समय रहते इन बदलावों के बारे में नहीं जाने, तो बड़ा फाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ सकता है. गैस की कीमतों से लेकर रेलवे के सफर और टैक्स फाइलिंग तक आइए जानते हैं उन 7 बड़े बदलावों के बारे में जिनका सीधा असर आम और खास दोनों लोगों पर देखने को मिल सकता है.

1. रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडरों के नए दाम जारी करती हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से अमेरिका-ईरान जंग की वजह से महीने के बीच में कई बार गैस के साथ पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हुए हैं. लेकिन पहली तारीख होने की वजह से कंपनी की तरफ से बड़ा अपडेट देखा जा सकता है.

2. आधार कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

यूआईडीएआई के नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन आधार कार्ड धारकों ने अपनी ईमेल आईडी आधार से लिंक नहीं कराई है, वो 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक बिना किसी फीस के इसे अपडेट करा सकते हैं. इससे पहले 75 रुपये का चार्ज लगता था.

3. यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा

1 जुलाई से ईपीएफओ का नया प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च होने जा रहा है. इस नई सुविधा के जरिए सब्सक्राइबर्स को यूपीआई से तुरंत पीएफ निकालने की सुविधा मिल सकती है.

4. सरकारी कर्मचारियों के डीए का रिव्यू

जुलाई के महीने में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के लिए डीए यानी महंगाई भत्ते का रिव्यू होता है. इससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

5. बैंक एफडी की ब्याज दरों में बदलाव

आरबीआई अपनी मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद कई सरकारी और प्राइवेट बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव ला सकते हैं. इसकी शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है. ऐसे में नई एफडी कराने या पुरानी को रिन्यू कराने से पहले अपडेट रेट का पता जरूर कर लें.

6. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट में कैपिंग

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के साथ कई दूसरे बड़े बैंक अपने प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट के रूल्स में बदलाव कर सकते हैं. यानी जुलाई महीने में इन पॉइंट्स के लिए मैक्सिमम लिमिट फिक्स की जा सकती है.

7. रेलवे में यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान

भारतीय रेलवे जुलाई से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने जा रही है. ट्रेनों में बिना टिकट पकड़े जाने पर करने पर मिनिमम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर सीधे 500 रुपये यानी दोगुना करने का प्रपोजल है. इसे जुलाई महीने में लागू किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग होते माता-पिता और बढ़ता मेडिकल खर्च, जानिए परिवार के लिए कितना हेल्थ कवर जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rule Changes 2026, Bank Holidays
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com