विज्ञापन
8 years ago

सुप्रीम कोर्ट के आदिवासियों और वनवासियों को उनके आवास से बेदखल करने के फैसले से राहत देने के हालिया आदेश के बावजूद आदिवासी समूहों ने मंगलवार को भारत बंद के फैसले पर कायम रहने का निर्णय किया है. आदिवासी इस राहत को फौरी मान रहे हैं और उनका मानना है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत उचित कानून की गैरमौजूदगी में इसे कभी भी पलट दिया जाएगा. आदिवासी समूह यह मांग का रहे हैं कि केंद्र उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए अध्‍यादेश लाए. इसके लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर इसका समर्थन किया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी भारत बंद का समर्थन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में भाजपा के अभियान का शंखनाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजदीकी धार कस्बे में आज पार्टी की सभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सोमवार को बताया था कि मोदी इंदौर से करीब 65 किलोमीटर दूर धार में पार्टी की "विजय संकल्प रैली" को संबोधित करेंगे. प्रदूषण और  देशभर में पटाखे पर बैन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. डीएनडी टोल टैक्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इसके साथ सुप्रीम कोर्ट आदर्श हाउसिंग सोसाइटी की याचिका की भी सुनवाई करेगा. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Today News, PM Modi, Bharat Bandh, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com