संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नह्यान भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आज यहां आयेंगे जिसका लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करना होगा. विदेश मंत्रालय ने शेख अब्दुल्ला के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उनके साथ एक शिष्टमंडल भी यहां आएगा. मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान शेख अब्दुल्ला विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध पिछले कुछ सालों में और बेहतर हुए हैं. इसके अलावा पंद्रहवीं राजस्थान विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को संसदीय प्रक्रिया और कार्य व्यवहार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज राजस्थान विधानसभा में आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे और समापन सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि होंगे. वहीं अफगानिस्तान से जुड़े विरोधी धड़ों के बीच दोहा में आज बैठक होगी जो कतर और जर्मनी की मध्यस्थता में नये दौरे की बातचीत होगी. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका तीन महीने के अंदर तालिबान के साथ शांति समझौते की तलाश में है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
UAE, Sheikh Abdullah Bin Jayed, PM Modi