8 years ago
व्यभिचार को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 497 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज सुनवाई हुई. व्याभिचार को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 497 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि इसके लिए दोनों पक्ष समान रूप से जिम्मेदार हैं. इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दायर कर याचिका को खारिज करने की मांग की थी. उधर, एनआरसी के मुद्दे पर संसद के मॉनसून सत्र में हंगामा जारी है. बुधवार को भी विपक्ष और टीएमसी के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम का एक और मामला उजागर हुआ है. इधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान के पीएम पद के शपथ ग्रहण का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...