8 years ago
2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को लेकर बात हो सकती है. उधर चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव ने रांची में सरेंडर कर दिया. उन्हें पहले जेल ले जाया गया जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नोटबंदी और राफेल डील पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 15-20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी की गई. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...