8 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा में मौजूद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के विस्तार, 6.6 किलोमीटर लंबे नोएडा सिटी सेंटर- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का शुभारंभ करेंगे. पूरी तरह एलिवेटेड खंड पर छह स्टेशन हैं- सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ग्रेटर नोएडा में एक रैली से नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूकेंगे. राज्य में तीन महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था.