विज्ञापन
8 years ago
आरजेडी के राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम ने एक अज्ञात नंबर से उन्हें एसएमएस कर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना में देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी है. केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कांग्रेस नेताओं की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि आपदा प्रबंधन कानून 2005 में ऐसा करने का प्रावधान नहीं है. इस संबंध में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून तब पारित किया गया था जब केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग की सरकार थी. एंटनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए कन्ननथानम ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान नहीं है. कांग्रेस जब 2004-14 में सत्ता में थी तो किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया था.’’ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने पूछताछ में आज दावा किया कि वे गोरक्षक हैं और दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में चल रहे कार्यक्रम में व्यवधान डालने आए थे ताकि गोरक्षा के मुद्दे की तरफ ध्यान आकर्षित कर सकें. भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीदों को पूरा करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. पुरुष निशानेबाजों दीपक कुमार और लक्ष्य ने इस दिन भारत की झोली में दो रजत पदक डाले. दूसरा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा. भारत को खुशी के पलों के अलावा निराशा भी हाथ लगी जो साक्षी मलिक और पुरुष कबड्डी टीम की हार के रूप में सामने आई.देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Launch Of India Post Payments Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com