8 years ago
नई दिल्ली:
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के राजपुरा का करेंगे दौरा. गौरतलब है कि यह वही इलाका है जहां बीते कुछ समय में सबसे ज्यादा बार सीजफायर का उल्लघंन किया गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और उन्नाव जिले सहित आसपास के इलाके में आज आंधी और बारिश का अनुमान लगाया है. गुरुवार की शाम को नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण की चर्चा हो रही है और हर कोई अपने-अपने हिसाब से उसका मतलब निकाल रहा है. इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.