9 years ago
कांग्रेस का साथ छोड़ चुके महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे आज अपनी अगली रणनीति की घोषणा करेंगे. वे नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं. आज देश भर में मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा. इस पर्व के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. खास तौर पर जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती जा रही है. नागपुर में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के तहत पांचवा मैच होगा. इन खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.