8 years ago
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज आज से आम जनता के लिए खुल जायेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीते रविवार को ब्रिज का उद्घाटन किया. इस परियोजना के पूरा होने से उत्तरी और उत्तरपूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जायेगा. दिल्लीवासी इस ब्रिज के ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे. सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर आज एक दिन की पूजा के लिए खुलने के लिए तैयार है और इसके आलोक में पंबा तथा अन्य इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा मंगलवार तक जारी रहेगी. आंध्र प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में टीडीपी आज प्रदर्शन करेगी. वहीं आज धनतेरस का त्योहार भी है. इस दिन हर घर में नई-नई चीज़ों को खरीदने की परंपरा रही है. क्योंकि इस दिन घर में कुछ भी नया सामान लाना शुभ माना जाता है. खासकर, सोना-चांदी, बरतन, फर्नीचर और मशीनें. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...