8 years ago
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे. इस ब्रिज को 5 नवंबर यानी सोमवार को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से उत्तरी और उत्तरपूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जायेगा. दिल्लीवासी इस ब्रिज के ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे. इसके लिए चार लिफ्ट लगायी गयी हैं, जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-1 और टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...