प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू, श्रीनगर और लेह की यात्रा पर रहे. इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. नागरिकता (संशोधन) विधेयक की मजबूत वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार मां भारती की उन संतानों के साथ खड़ी रहेगी जिन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार का सामना किया है. जम्मू के विजयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मां भारती की कई संतानों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांगलादेश में अत्याचार का सामना किया है. हम उन लोगों के साथ खड़े रहेंगे जो एक वक्त भारत का हिस्सा थे, लेकिन 1947 में विभाजन की वजह से हमसे अलग हो गये थे.'' श्रीनगर में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, आज जब मैं श्रीनगर आया हूं तब मैं शहीद नज़ीर अहमद वाणी सहित उन सैकड़ों वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, जिन्होंने शांति के लिए, राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. साढ़े चार साल पहले सारे बड़े कार्यक्रम दिल्ली से शुरू होते थे, लेकिन हमने उस कार्य संस्कृति को बदला है. आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए हम श्रीनगर में हैं.
रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और कई बड़े पार्टी नेता पहुंचे. इनके अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव और जीतनराम मांझी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कांग्रेस बिहार के महागठबंधन का हिस्सा है. इस महागठबंधन में राजद, रालोसपा, एचएएम भी हैं. राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद बिहार में उनकी यह पहली जनसभा है. खेल की खबरों की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज खेला गया. जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...