विज्ञापन
8 years ago

सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए लाए गए 10% आरक्षण वाला बिल लंबी चर्चा और
उसके बाद हुई वोटिंग के बाद लोकसभा से पास हो गया. इस बिल के पक्ष में 323 और विरोध में महज 3 वोट पड़े.
राज्यसभा में बुधवार को इस बिल को पेश किया जाएगा. वहीं, ट्रेड यूनियनों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन
मंगलवार को पश्चिम बंगाल में छिटपुट घटनाएं हुईं, जबकि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की बसें सड़कों से दूर रहीं. दूसरी
तरफ बैंकों का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ. उधर, सीबीआई में रिश्वत कांड के बाद CBI चीफ आलोक वर्मा को जबरन छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि आलोक वर्मा अभी कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकते हैं. वह अपने दफ्तर जा सकते हैं. वहीं, इस वर्ष के आईपीएल (IPL) टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा. आगामी लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल-2019 के आयोजन स्‍थल को लेकर अनिश्चितता की स्थिति थी. ऐसी अटकलें थी कि इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट को देश के बाहर आयोजित किया जा सकता है. टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख 23 मार्च प्रस्‍तावित की गई है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Central Trade Unions, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com