विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

संसद में आज कंपनी (संसोधित) बिल 2019, नेशनल मेडिकल कमिशन बिल 2019 और डीएनए टेक्नोलॉजी रेगुलेशन बिल 2019 पारित होने की संभावना है. वहीं, कारगिल जंग के आज 20 साल हो गए. 26 जुलाई 1999 को ही भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा फहराया था तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है. बिहार में चमकी बुखार से निपटने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में  केंद्र, बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था.  याचिका में कहा गया कि पिछले 50 साल में करीब 50 हजार बच्चों की मौत चमकी बुखार से हुई है लेकिन अब तक इससे निपटने के स्थायी उपाय नहीं किए गए हैं. कोलकाता में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में देश भर में हो चुके हड़ताल के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिका में सरकारी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी करने और सरकारी सुरक्षाकर्मी तैनात करने के आदेश देने की मांग की गई है. वहीं, शारदा और रोज वैली जैसी पोंजी कंपनियों पर नजर रखने और उन पर कार्रवाई के निर्देश वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
National Medical Commission Bill, Supreme Court, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com