लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पांचवें चरण का मतदान होगा. पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में सबसे ज्यादा यूपी में 14, बिहार में 5, झारखंड में 4, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 12, जम्मू-कश्मीर में 2 और पश्चिम बंगाल में 7 सीटों पर मतदान होगा. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तरी-पश्चिम दिल्ली में रोड शो करेंगे. राफेल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. शनिवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करने की मांग की थी. मुजफ्फरपुर शेल्टरहोम मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. शुक्रवार को सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर कहा कि मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर समेत अन्य लोगों की 11 हत्याओं के मामले में भूमिका की जांच हो रही है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Rahul Gandhi, Supreme Court, LokSabhaPolls2019