लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शनिवार की शाम को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके ठीक बाद एनडीए की बैठक होगी. शनिवार शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक बुलाई गई है. बैठक में उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान समेत एनडीए के सभी नेता और सांसद मौजूद रहेंगे. इस बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का भी नेता चुना जाएगा. इसके बाद मंत्रिमंडल के गठन और पोर्टफोलियो को लेकर अमित शाह शनिवार और रविवार को अलग-अलग एनडीए सहयोगियों के साथ विचार विमर्श करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार के गठन पर चर्चा के लिए सहयोगी दलों को आमंत्रित किया है. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शनिवार को कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक होगी. यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में सुबह 11 बजे से होगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Lok Sabha Election Results 2019, PM Narendra Modi, NDA Parliamentary Party Meet