विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी आज 'विजय संकल्प सभा' के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को 'विजय संकल्प सभा' के माध्यम से लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में सभा को सम्बोधित करेंगे, तो वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में सभा को सम्बोधित करेंगे. इसके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर 'विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में आज भाजपा और शिवसेना अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. वहीं, झारखंड में आज जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) आरजेडी और कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी. खेल की बात करें तो  आईपीएल में आज दो मुकाबले होंगे. पहला मुकाबला कोलकाता नाईटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 4 बजे से होगा. तो वहीं, मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 8 बजे से मैच खेला जाएगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, BJP, Congress, Narendra Modi, PM Modi, Rahul Gandhi, IPL, Vijay Sankalp Rally, Vijay Sankalp Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com