विज्ञापन
8 years ago
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा होने वाली है, क्योंकि आज तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहा है और इनके नतीजों का असर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ने की संभावना है. तीन लोकसभा सीटों- बल्लारी, शिवमोगा और मांड्या के साथ ही रामनगर और जामखंडी विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान होगा. करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 54,54,275 योग्य मतदाता हैं. वहीं, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को आज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसे देखने के लिए पर्यटकों को टिकट लेना होगा. पर्यटक मौके पर पहुंच कर ऑफलाइन टिकट भी ले सकते हैं. शरद यादव आज रांची के रिम्स अस्पताल जाकर राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करेंगे. चीन और पाकिस्तान के बीच आज से बस सेवा की शुरुआत होगी, जो पीओके (PoK) होकर गुजरेगी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Karnataka Bypoll, Statue Of Unity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com