राजनीतिक दलों को चंदा देने से संबंधित चुनावी बॉन्ड पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रावर को अपना फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि फिलहाल चुनावी बॉन्ड योजना पर रोक लगाई जाए या फिर चंदा देने वाले की पहचान सार्वजनिक करने के आदेश दिए जाएं. केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा है कि वह चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर आदेश पारित नहीं करे. केंद्र ने कोर्ट से आग्रह किया कि न्यायालय को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इस मुद्दे पर निर्णय लेना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे इसी दिन शाम को काजीकोट में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कृष्णागिरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. यह सभा सुबह 11 बजे होगी. इसे पश्चात वे थेनी में पौने चार बजे और मदुरई में शाम साढ़े पांच बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, PM Modi, Electoral Bonds Scheme