बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2 मई को मध्यप्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के ब्यावरा में सुबह 11.30 बजे, मंदसौर क्षेत्र के मनासा में 1.45 बजे और देवास क्षेत्र के आष्टा में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की रांची और खुंटी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं होंगी. पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सन्नी देओल गुरुवार को चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी और अमित शाह पर लगे आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी. केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
LoksabhaPolls2019, Cyclone Fani