विज्ञापन
8 years ago
राजस्थान और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को लेकर गहन मंथन किया. अब आज विधायक दल की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत के साथ अपने आवास 12 तुगलक लेन पर मंत्रणा की. छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की यह तीसरे दौर की बातचीत थी. राज्य में पार्टी ने 15 साल बाद दो तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की है. वहीं,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने का दौरा करेंगे. उनका यह दौरा इस लिहाज से काफी अहम है कि भारत की उच्च गुणवत्ता के रेल डिब्बों के विनिर्माण और निर्यात बाजार पर नजर है. पीएम मोदी यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा आज हम विजय दिवस की 48वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, आज के दिन भारत ने पाकिस्तान के साथ 13 दिन चली लंबी लड़ाई के बाद 16 दिसंबर 1971 को विजय प्राप्त की थी. भारत की विजय के बाद जिसके पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन होगा. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 172 रन बना लिए थे. विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Chhattisgarh Chief Minister, Rahul Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com