अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद के केस की सुनवाई गुरुवार से सुप्रीम कोर्ट की नई पांच-सदस्यीय संविधान पीठ करेगी, जिसमें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं. इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो-दिवसीय दौरे पर दुबई के लिए रवाना होंगे. वह इस दौरान भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के अलावा दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले कार्य्रक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें हजारों लोगों के मौजूद रहने की संभावना है. उधर, भीमा कोरेगांव केस में भी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं, आज GST काउंसिल की बैठक भी होगी. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में GST दरों में कटौती की जाएगी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Ayodhya Case, Supreme Court, Reservation Bill