डांस करके सोशल मीडिया पर छा जाने की हरसत में न जाने कितने ही लोग वीडियो शेयर करते हैं. तरह-तरह के वीडियो शेयर करते हैं और गजब के डांस भी करते हैं. अब एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है जो शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के 'दिल तो पागल है' के गाने 'कोई लड़की है' पर डांस कर रही है. कमाल की बात यह है कि यह लड़की माधुरी की डांस स्टेप्स को कॉपी कर रही है और हूबहू कॉपी कर रही हैं. पीछे टीवी चल रहा है और वह टीवी के आगे नाच रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उनके स्टेप एकदम माधुरी दीक्षित से मैच कर रहे हैं और डांस भी काफी कमाल का है. यही नहीं, वीडियो में बारिश होते हुए भी देखी जा सकती है. इस तरह से इस गाने के लिए बहुत ही जबरदस्त माहौल बनाया गया है. इस कंटेंट क्रिएटर का नाम सपना पी. सपकोटा है, और उन्होंने कई बॉलीवुड गानों पर इस तरह के वीडियो बना रखे हैं. सपना के कई वीडियो हैं, और इनमें उनका डांस भी बहुत ही कमाल का है.
'दिल तो पागल है' के 'कोई लड़की है' गाने को उदित नारायण और लता मंगेशकर ने गाया है. इस गाने में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिली थी. बारिश में उनका डांस भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म के इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर नौ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
इसे भी देखें : करन कुंद्रा और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्स को एयरपोर्ट पर किया स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं