विज्ञापन

डेविड धवन को जब नहीं पहचान पाई थीं रेणुका शहाणे, ‘हम आपके हैं कौन’ के सेट पर माधुरी दीक्षित ने लगा दी थी क्लास

रेणुका शहाणे ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ‘हम आपके हैं कौन’ के सेट पर हुई एक मुलाकात के दौरान वह इतनी असहज हो गई थीं कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे.

डेविड धवन को जब नहीं पहचान पाई थीं रेणुका शहाणे, ‘हम आपके हैं कौन’ के सेट पर माधुरी दीक्षित ने लगा दी थी क्लास
माधुरी दीक्षित ने जब रेणुका शहाणे की लगा दी थी क्लास

अभिनेत्री रेणुका शहाणे हाल ही में माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' में गई थीं. इस दौरान उन्होंने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सेट से जुड़ा किस्सा याद किया. अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने बताया कि एक बार फिल्ममेकर डेविड धवन फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सेट पर आए थे, चूंकि वह इंडस्ट्री में नई थीं, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं पाई थीं.

रेणुका ने बताया कि माधुरी ने उन्हें बुलाया और डायरेक्टर से मिलने के लिए कहा लेकिन वह समझ नहीं पा रही थीं कि वह कौन हैं क्योंकि वहां पांच लोग एक साथ बैठे हुए थे. उस किस्से को याद करते हुए रेणुका शहाणे ने कहा, "एक बार डेविड धवन जी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के सेट पर आए थे. उस समय मैं फिल्म इंडस्ट्री में नई आई थी और ज्यादा लोगों को जानती नहीं थी, तभी माधुरी ने मुझे आवाज दी कि शहाणे इधर आओ."

माधुरी ने कहा, "हां, मैं उसे 'शहाणे' कहकर बुलाती थी." रेणुका ने बताया, "फिर माधुरी ने मुझसे कहा, 'इनसे मिलो. ये बहुत बड़े डायरेक्टर हैं.' वहां तीन-चार लोग बैठे थे और मैं समझने की कोशिश कर रही थी कि उनमें से डेविड धवन कौन हैं. फिर, उनकी तरफ इशारा करते हुए माधुरी ने कहा, 'तुम्हें नहीं पता ये कौन हैं? तुम इस इंडस्ट्री में हो और तुम्हें नहीं पता ये कौन हैं?' मैं रोने लगी. फिर डेविड जी हंसे और बोले, 'अरे, ऐसी कोई बात नहीं है. मैं कोई इतना बड़ा डायरेक्टर नहीं हूं.' तब तक वो बड़े डायरेक्टर बन चुके थे. फिर माधुरी ने मुझे पास खींचा और कहा कि मैं तुम्हें डेविड धवन से मिलवाना चाहती थी."

बता दें कि माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में साथ काम किया था. दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म में बहनों का किरदार निभाया था जिसमें रेणुका ने पूजा और माधुरी ने निशा का रोल किया था. मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, अनुपम खेर, रीमा लागू, मोहनीश बहल, आलोक नाथ जैसे कई बड़े कलाकार भी थे.

ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का वो गाना जो 5 साल से सुपरहिट, यूट्यूब पर 22 करोड़ व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की मूवी में भी उड़ाया गर्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Shahane, Entertainment, Bollywood, Madhuri Dixit, Hum Aapke Hai Koun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com